आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की टीम पहुंची सदर अस्पताल, देखा व्यवस्था

patna news: पटना सिटी. श्री गुरु गोविंद सिंह सदर अस्पताल में शनिवार को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल होने पहुंचे देशभर के प्रतिनिधियों का दल अस्पताल का निरीक्षण किया.

पटना सिटी. श्री गुरु गोविंद सिंह सदर अस्पताल में शनिवार को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल होने पहुंचे देशभर के प्रतिनिधियों का दल अस्पताल का निरीक्षण किया. टीम के साथ बिहार स्वास्थ्य सुरक्षा समिति के सीइओ शशांक शेखर सिन्हा और राज्य स्वास्थ्य समिति के एओ राजेश कुमार भी शामिल थे. अस्पताल पहुंची टीम ने सबसे पहले पंजीयन काउंटर पर पहुंच कर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था देखी. इस दौरान टीम में शामिल सदस्यों ने खुद टोकन जेनरेट किया. जांच काउंटर पर पहुंच कर खुद जांच भी करायी. फिर ओपीडी में हो रहे मरीजों की उपचार व्यवस्था को देखा. हर दिन कितने मरीज आते हैं, दवा कहां मिलता है, जांच की क्या व्यवस्था है आदि की जानकारी ली. अस्पताल के अधीक्षक डॉ नरेश कुमार चौधरी और अस्पताल प्रबंधक शब्बीर खान ने बताया कि आयुष्मान भारत हेल्थ एकाउंट के तहत प्रत्येक नागरिक को एक विशिष्ट डिजिटल हेल्थ कार्ड दिया जाता है, जिससे वे अपने स्वास्थ्य रिकार्ड को डिजिटल के रूप में संग्रहित कर रख सकते हैं. इसकी जानकारी भी टीम ने ली. इस मौके पर अस्पताल के चिकित्सक व परिचारिका शामिल थे. टीम में 26 राज्यों से आये 46 प्रतिनिधि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >