तेज रफ्तार कार चालक ने स्कूटी सवार को 50 मीटर दूर तक घसीटा

तेज रफ्तार कार सवार ने एग्जीविशन रोड फ्लाइओवर पर स्कूटी सवार दंपती को धक्का मार दिया

संवाददाता, पटनातेज रफ्तार कार सवार ने एग्जीविशन रोड फ्लाइओवर पर स्कूटी सवार दंपती को धक्का मार दिया. धक्के से स्कूटी पर सवार पत्नी सड़क पर जा गिरी, वहीं पति स्कूटी के साथ कार में फंस गया. कार चालक भागने के चक्कर में युवक को करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए फरार हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही मौके गांधी मैदान थाना व ट्रैफिक थाना की पुलिस पहुंच गयी. आनन-फानन में लोगों ने घायल दंपती को निजी अस्पताल में भर्ती कराया. हादसे में स्कूटी सवार अशोक ओझा का पैर टूट गया और शरीर के अलग-अलग हिस्सों में चोट आ गयी.

स्कूटी से कंकड़बाग घर लौट रहे थे दंपती

घायल अशोक ने बताया कि पत्नी के साथ गांधी मैदान सीपी होटल के पास से घर लौट रहे थे. पुल पर चढ़ने के बाद पीछे से तेज रफ्तार एक कार चालक आया और धक्का मार दिया. पत्नी सड़क पर गिर गयी और मैं स्कूटी के साथ कार में फंस गया. गांधी मैदान थाना में मामला दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है. सीसीटीवी में कार दिख रही है, लेकिन नंबर का पता नहीं चल पाया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KUMAR PRABHAT

KUMAR PRABHAT is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >