ट्रक का लोन भरने के लिए रची थी डकैती की साजिश, 560 बोरी धान दूसरे को बेचा

ट्रक का लोन भरने के लिए मालिक मंटू कुमार ने अपने दो साथियों के साथ मिल कर डकैती की साजिश रची थी.

संवाददाता, पटना

ट्रक का लोन भरने के लिए मालिक मंटू कुमार ने अपने दो साथियों के साथ मिल कर डकैती की साजिश रची थी. घटना गौरीचक थाना क्षेत्र की है. पुलिस को मालिक ने डकैती की झूठी कहानी सुनायी, जिसके बाद जीरो प्राथमिकी दर्ज कर जांच की गयी, तो मामला ही कुछ और निकला. दरअसल, ट्रक मालिक लोन नहीं भर पा रहे थे. लोन का इएमआइ देने के लिए उसने अपने दो साथियों-नितीश और रितेश के साथ मिल कर डकैती की साजिश रची और ट्रक पर लदे 560 बोरी धान को एक कारोबारी के पास पांच लाख 21 हजार रुपये बेच दिया.

सिटी एसपी पूर्वी परिचय कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही प्रशिक्षु डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम बनायी गयी और जांच कर ट्रक मालिक मंटू और उसके साथ नीतीश कुमार गिरफ्तार कर लिया. नीतीश के पास से 29,550 रुपये, एक बाइक और मोबाइल बरामद किया है. वहीं, एनटीपीसी बाढ़ इलाके से ट्रक, कारोबारी के पास से 560 बोरा धान बरामद कर लिया है. एसपी ने बताया कि इस मामले में कारोबारी को गवाह बनाया गया है. धान के एवज में कारोबारी ने 1.25 लाख कैश दिया था और बाकी का पैसा धान बेचने के बाद देने वाला था. गिरफ्तार दोनों आरोपित फतुहा इलाके के रहने वाले है.

चार से पांच लोगों ने हथियार के बल पर अपहरण ट्रक लूट लिया था

एसपी ने बताया कि बीते 20 दिसंबर को मंटू गौरीचक थाना पहुंचा था. उसने पुलिस को बताया कि वह ट्रक लेकर जा रहा था. इसी दौरान चार से पांच लोग हथियार के बल पर अपहरण कर ट्रक लूट लिया. इसके बाद सुनसान इलाके में मुझे फेंक ट्रक लेकर भाग गये. घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच टीम बनायी गयी. मंटू से जब पुलिस ने पूछताछ की और सवाल किये, तो वह घबरा गया. बार-बार बयान बदलने लगा. पुलिस को शक हुआ और फिर से कड़ाई से पूछताछ की, तो मंटू ने बताया कि वह ट्रांसपोर्टर है. ट्रक चलता है. एक पार्टी के धान की डिलिवरी करनी थी. इसके बाद अपने साथियों के साथ मिल कर डकैती की साजिश रची और धान बेचने से जो पैसे मिले, उससे उसने इएमआइ भर दिया. एसपी ने बताया कि रितेश की तलाश में छापेमारी का जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar prabhat

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >