कंकड़बाग में केंद्रीय विद्यालय के पास सड़क होगी चौड़ी, 6.67 करोड़ रुपये मंजूर

पटना और मुजफ्फरपुर में रोड कनेक्टिविटी को बेहतर करने के लिए पथ निर्माण विभाग ने शुक्रवार को दो परियोजनाओं के लिए कुल 23 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी.

– पटना और मुजफ्फरपुर में बेहतर रोड कनेक्टिविटी के लिए 23 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति दी गयी संवाददाता, पटना पटना और मुजफ्फरपुर में रोड कनेक्टिविटी को बेहतर करने के लिए पथ निर्माण विभाग ने शुक्रवार को दो परियोजनाओं के लिए कुल 23 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी. इस राशि से सड़क के जीर्णोद्धार से लेकर उसका चौड़ीकरण और मजबूतीकरण किया जायेगा. विभाग की ओर से पटना के लिए 6.67 करोड़ रुपये, तो मुजफ्फरपुर के लिए 16.40 करोड़ मंजूर किये गये हैं. इस संबंध में पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने बताया कि कंकड़बाग रोड नंबर-2 से कंकड़बाग रोड नंबर-4 वाया केंद्रीय विद्यालय तक पथ के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण के लिए 6.68 करोड़ मंजूर किये गये है. कंकड़बाग इलाका पटना के घने आबादी वाले इलाकों में से एक है. ऐसे में शहरवासियों को सुविधाजनक आवागमन मिलेगा. मुजफ्फरपुर से पटना जाने वाले लोगों को मिलेगा वैकल्पिक मार्ग वहीं, मंत्री नितिन नवीन ने बताया कि इसके अलावा विभाग द्वारा मुजफ्फरपुर अंतर्गत माड़ीपुर पावर हाउस चौक से सकरी पथ में कार्य के लिए 16.40 करोड़ के अनुमानित व्यय पर प्रशासनिक स्वीकृति दी गयी है. इससे जिले में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ और सुचारु बनाने, जाम की समस्या को दूर करने सहित आम जनता के आवागमन को सुगम बनाने में सहूलियत होगी. माड़ीपुर पावर हाउस चौक से सकरी तक सड़क के जीर्णोद्धार से मुजफ्फरपुर से पटना जाने वाले लोग इसे वैकल्पिक मार्ग के रूप में उपयोग कर पायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DURGESH KUMAR

DURGESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >