खुरपी, कुदाल व हसियां जैसे छोटे कृषि यंत्रों के बाजार भाव व सरकारी रेट की होगी जांच

खुरपी, कुदाल, हसियां, भेज, सेलर व वीडर जैसे छोटे-छोटे यंत्रों के बाजार मूल्य और सरकारी रेट का सर्वे कराने का उपमुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने आदेश दिया है.

– उपमुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सर्वे कराने का दिया आदेश – किसानों की संतुष्टि पर ही निर्माता कंपनी को मिलेगी सब्सिडी की राशि संवाददाता, पटना खुरपी, कुदाल, हसियां, भेज, सेलर व वीडर जैसे छोटे-छोटे यंत्रों के बाजार मूल्य और सरकारी रेट का सर्वे कराने का उपमुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने आदेश दिया है. बाजार रेट से सर्वे कराने के बाद इस पर आगे निर्णय होगा. वर्तमान में कृषि यांत्रिकीकरण योजना से छोटे-छोटे कृषि यंत्रों के कीट एक हजार रुपये मूल्य में पंजीकृत डीलरों के पास या कृषि मेले में मिल रहे हैं. इस पर आठ सौ रुपये की सब्सिडी है. किसानों को दो सौ रुपये देने होते हैं. इन यंत्रों की बाजार कीमत वाकई एक हजार रुपये है या वास्तविक स्थिति क्या है, इसकी कृषि मंत्री ने रिपोर्ट मांगी है. वहीं, इस योजना के तहत निर्माता कंपनी को मिल रही सब्सिडी का भुगतान किसानों की संतुष्टि के आधार पर ही करने का डिप्टी सीएम ने आदेश दिया है. कृषि मेला के अलावा पंजीकृत डीलर से ले सकते हैं यंत्र पूर्व में कृषि मेला में ही यंत्र लेने का प्रावधान किया गया था. इसमें अब बदलाव कर दिया गया है. कृषि मेला के अलावा अब जिलों में रजिस्टर्ड डीलरों से खरीदारी की जा सकती है. सूचीबद्ध निर्माता से कोई भी डीलर जिलों में रजिस्ट्रेशन करा सकता है. नये सिरे से जिला स्तर पर डीलर बनाने के लिए एक बार फिर से आमंत्रित करने का उपमुख्यमंत्री ने आदेश दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >