पटना. नीट यूजी 2025 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि सात मार्च है. आवेदन सात मार्च रात 11:50 बजे तक कर सकते हैं. वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर आवेदन करना होगा. आवेदन के बाद सुधार विंडो खुलेगा. आवेदन में त्रुटि सुधार नौ से 11 मार्च तक कर सकते हैं. सिटी स्लिप 26 अप्रैल को जारी किया जायेगा. एडमिट कार्ड एक मई को जारी किया जायेगा. नीट यूजी का आयोजन चार मई को पेन-पेपर मोड में आयोजित की जायेगी. यह परीक्षा एमबीबीएस, बीडीएस, आयुष और अन्य मेडिकल पाठ्यक्रमों के लिए आयोजित की जायेगी. परीक्षा तीन घंटे की होगी, जो दोपहर दो बजे से पांच बजे तक चलेगी. रिजल्ट 14 जून को जारी किया जायेगा. अब तक 19 लाख से अधिक आवेदन नीट यूजी के लिए हुए हैं. इनमें से बिहार से करीब 1.23 लाख आवेदन हुए हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
