कुल बजट का 99.21% सरकार ने किये खर्च

उपमुख्यमंत्री-सह-वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में 2.78 लाख करोड़ के कुल बजट का 99.21% यानी, 2.76 लाख करोड़ का रिकाॅर्ड खर्च किया.

संवाददाता, पटना उपमुख्यमंत्री-सह-वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में 2.78 लाख करोड़ के कुल बजट का 99.21% यानी, 2.76 लाख करोड़ का रिकाॅर्ड खर्च किया.इससे पहले बजट की राशि विकास योजनाओं पर खर्च करने में इतनी सफलता नहीं मिली थी.उन्होंने कहा कि वर्ष 2001-02 में राजद सरकार बजट का मात्र 23% राशि ही खर्च कर पाती थी.श्री चौधरी ने कहा कि राज्य में बेहतर वित्तीय अनुशासन और योजनाओं को लागू करने की तत्परता से फोरलेन सड़क, स्कूल,पंचायत भवन,अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, प्रशासनिक भवन,ग्रामीण सड़क,खेल परिसर और सांस्कृतिक केंद आदि का निर्माण तेज हुआ है.उन्होंने कहा कि बजट में निर्धारित राशि का अधिकतम उपयोग करने से निर्माण क्षेत्र में रोजगार के अवसर तो बढ़े ही सरकार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव से पहले 12 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का वादा भी पूरा करने में लगी है.उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने सामाजिक न्याय के साथ विकास किया, जिससे बजट का आकार 20 साल में 23,885 करोड़ से बढ़ कर 3.17 लाख करोड़ हो गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rakesh ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >