जेल में रची गयी थी शहनवाज की हत्या की साजिश, दी थी सुपारी

patna news: पटना सिटी. खाजेकलां थाना के सोनार टोली के माशूक अली रोड मुहल्ला निवासी मो शहनवाज की हत्या की साजिश जेल में रची गयी थी.

पटना सिटी. खाजेकलां थाना के सोनार टोली के माशूक अली रोड मुहल्ला निवासी मो शहनवाज की हत्या की साजिश जेल में रची गयी थी. इसके लिए डेढ़ लाख रुपये की सुपारी दी गयी थी. यह खुलासा हत्याकांड में शामिल अभियुक्त यश कुमार उर्फ दुर्लभ उर्फ मिरचाईया ने किया. पुलिस मामले में फरार हर्ष की तलाश कर रही है. हत्या चार अप्रैल को सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के मेरिन ड्राइव उस समय की गयी थी जब शहनवाज स्कूटी से दोस्त के साथ सिविल कोर्ट पटना में गवाही के लिए जा रहा था. हत्या के बाद पुलिस एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. इसके बाद चौक थाना क्षेत्र में अपराध की योजना से जुटे चार अपराधियों में यश कुमार उर्फ दुर्लभ उर्फ मिरचाईया को पकड़ा, तो यह खुलासा हुआ. पुलिस की मानें तो जेल में बंद एक अपराधी ने ही शहनवाज की हत्या की सुपारी राजा नाम के अपराधी को डेढ़ लाख रुपये में दी थी. राजा ने यश व एक अन्य अपराधी को तैयार किया. हत्या किये जाने के बाद 25 हजार रुपये ही मिल पाया था. डीएसपी द्वितीय डॉ गौरव कुमार ने बताया कि चौक थाना के संयुक्त अभियान में घघा गली निवासी यश को पुलिस ने गिरफ्तार किया. छानबीन व पूछताछ में बात सामने आयी है, कि शहनवाज हत्याकांड में वह संलिप्ता है. पुलिस को मामले में हर्ष नाम के एक व्यक्ति की तलाश है. हत्या की वजह रुपये लेन-देन का विवाद था. गिरफ्तार अपराधी दुर्लभ वार्ड पार्षद मुन्ना जायसवाल और पीरबहोर थाना में एक दवा दुकान से रंगदारी मांगने में भी आरोपी है. शहनवाज की हत्या में मो राजा, मो दानिश, मो विक्की, सूरज उर्फ भैंसी को आरोपी बनाया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >