मुख्यमंत्री ने प्रभु यीशु मसीह को नमन किया

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुड फ्राइडे की पूर्व संध्या पर प्रभु यीशु मसीह के बलिदान को स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया.

पटना . मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुड फ्राइडे की पूर्व संध्या पर प्रभु यीशु मसीह के बलिदान को स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया. उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु मसीह ने अपने जीवन और बलिदान के माध्यम से संपूर्ण मानवता को प्रेम, दया और करूणा के भाव का संदेश दिया था. मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान परिवेश में प्रभु यीशु मसीह के उपदेशों की प्रासंगिकता और बढ़ गयी है. उनके बताये हुए मार्गों के अनुसरण से समस्त मानव समाज के कल्याण का मार्ग प्रशस्त हो सकता है. विधानसभा के अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने कहा कि गुड फ्राइडे हमें प्रेम, करूणा और क्षमा का महत्व सिखाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rakesh ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >