मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर 71 पुलिस वाहनों को किया रवाना

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों से कहा है कि पुलिस वाहनों की उपलब्धता से राज्य में पुलिसिंग की कार्य क्षमता तथा दक्षता और बढ़ेगी.

संवाददाता, पटना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों से कहा है कि पुलिस वाहनों की उपलब्धता से राज्य में पुलिसिंग की कार्य क्षमता तथा दक्षता और बढ़ेगी. इससे विधि व्यवस्था को मेंटेन करने में और सहूलियत होगी. राज्य के विभिन्न जिलों में यातायात व्यवस्था इससे और सुदृढ़ होगी. साथ ही सड़क सुरक्षा सहित ट्रैफिक प्रबंधन और बेहतर होगा. मुख्यमंत्री ने यह बातें शनिवार को एक अणे मार्ग से पुलिस उपाधीक्षक यातायात और यातायात थानों के लिए 71 पुलिस वाहनों का लोकार्पण और हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के दौरान कहीं. इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत में पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने मुख्यमंत्री को हरित पौधा भेंटकर स्वागत किया. इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन सह संसदीय कार्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ एस सिद्धार्थ सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे. इससे पहले मुख्यमंत्री ने पुलिस वाहनों का निरीक्षण किया और उसकी कार्य प्रणाली के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली. इन नये पुलिस वाहनों के माध्यम से राज्य के विभिन्न जिलों के नेशनल हाइवे, स्टेट हाइवे और शहरों में यातायात नियंत्रण सहित सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी. साथ ही प्रभावी ढंग से ट्रैफिक मॉनीटरिंग, दुर्घटना नियंत्रण और ट्रैफिक नियमों के पालन पर भी कड़ी नजर रखी जा सकेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rakesh ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >