कांग्रेस के जिलाध्यक्ष उम्मीदवार व सीट चयन की करेंगे अनुशंसा

बिहार विधानसभा चुनाव में जिला कांग्रेस अध्यक्षों की भूमिका महत्वपूर्ण होनेवाली है.

संवाददाता,पटना

बिहार विधानसभा चुनाव में जिला कांग्रेस अध्यक्षों की भूमिका महत्वपूर्ण होनेवाली है. जिलाध्यक्षों की सहमति से ही सीट और उम्मीदवार तय किये जायेंगे. पार्टी विरोधी गतिविधियों पर भी उनकी नजर होगी. अहमदाबाद में आयोजित 8-9 अप्रैल के अधिवेशन में जिला कांग्रेस अध्यक्षों को सशक्त करनेवाला प्रस्ताव पारित कर दिया गया है. आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इसे पार्टी के संविधान में शामिल किया जायेगा. उम्मीद है कि 20 अप्रैल के बाद अधिसूचना जारी कर दी जाये. अधिवेशन से लौटे जिलाध्यक्षों ने बताया कि तीन प्रस्ताव पास किये गये. इसमें एक प्रस्ताव जिला कांग्रेस अध्यक्षों को सशक्त करने का प्रस्ताव है. इसमें लोकसभा और विधानसभा चुनाव में सीट और कैंडिडेट के चयन में जिला अध्यक्ष की भूमिका होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rakesh ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >