मोबिल गिरने का झांसा देकर कार से गायब कर दिया बैग

राजीव नगर के रहने वाले प्रेम कुमार का बैग उनकी कार से बदमाशों ने गायब कर दिया.

संवाददाता, पटना मोबिल गिरने का झांसा देकर कार से बैग गायब करने वाला गिरोह सक्रिय है. राजीव नगर के रहने वाले प्रेम कुमार का बैग उनकी कार से बदमाशों ने गायब कर दिया. उस बैग में उनके एक-एक लाख रुपये के छह चेक, डायरी व अन्य कागजात थे. इस संबंध में प्रेम कुमार के बयान पर दीघा थाने में केस दर्ज किया गया है. उन्होंने पुलिस को बताया है कि वे अपनी कार से दीघा-आशियाना रोड में जैसे ही मुड़े वैसे ही एक युवक ने बताया कि आपकी कार से मोबिल गिर रहा है. इसके बाद वे कार से उतर कर बोनट खोल कर देखने लगे. इसी बीच एक ऑटो चालक ने बताया कि उनका बैग लेकर कोई भाग रहा है. इसके बाद उस युवक का पीछा किया गया, लेकिन वह भागने में सफल रहा. इधर, पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है. लेकिन इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar prabhat

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >