फिर से बने 85 कचरा प्वाइंट हटेंगे, नाै पार्क संवारे जायेंगे

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर पटना नगर निगम ने सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने की तैयारी शुरू कर दी है.

पटना. स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर पटना नगर निगम ने सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने की तैयारी शुरू कर दी है. इसके तहत पार्क, गार्डेन, स्कूल और टूरिस्ट प्लेस पर विशेष ध्यान दिया जायेगा. निगम ने शहर के विभिन्न अंचलों में नौ पार्क व गार्डेन को चिह्नित किया है, जबकि न्यूनतम सीटीयू (स्वच्छता लक्ष्य इकाई) 12 निर्धारित हैं. नूतन राजधानी अंचल के वार्ड 21 में हार्डिंग पार्क, वार्ड 9 के राजवंशी नगर स्थित इको पार्क और वार्ड 28 के फ्रेजर रोड स्थित बुद्धा पार्क को शामिल किया गया है. पाटलिपुत्र अंचल के वार्ड 7 में एनर्जी पार्क और वार्ड 22 में विवेकानंद पार्क, कंकड़बाग अंचल के वार्ड 33 में ट्रंक रोड स्थित अमृत उद्यान पार्क और वार्ड 34 में कंकड़बाग टेंपू स्टैंड के पास शिवाजी पार्क, जबकि बांकीपुर अंचल के वार्ड 39 में खेतान मार्केट के पास पोखर पार्क को चिह्नित किया गया है. इन पार्कों में सफाई के साथ शौचालय, पेयजल, डस्टबिन की व्यवस्था की जायेगी और टूटे बेंचों की मरम्मत होगी. वहीं, सभी अंचलों में पांच-पांच स्कूलों को चिह्नित किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KUMAR PRABHAT

KUMAR PRABHAT is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >