Telangana Factory Blast: बिहार के रोहतास निवासी तीन मजदूर लापता, जान बचाकर बाहर निकले युवक की हालत गंभीर

Telangana Factory Blast: सोमवार को तेलंगाना के एक फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ. हादसे में बिहार के एक मजदूर की मौत हो गई है. वहीं, 6 लोग घायल बताये जा रहे हैं. रिपोर्ट के अनुसार, तीन लापता हैं. उनके परिजनों को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है. पढे़ं पूरी खबर…

Telangana Factory Blast: तेलंगाना में सोमवार को भीषण हादसा हुआ है. संगारेड्डी जिले के पाशा मेलाराम औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक दवा फैक्ट्री में संदिग्ध कैमिकल रिएक्शन के कारण हुए विस्फोट में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गयी है, वहीं 34 लोग जख्मी बताए जा रहे हैं. मृतकों में एक बिहार का भी मजदूर है. वहीं बिहार के छह मजदूर घायल बताए जा रहे हैं. जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है. 

रोहतास के तीन मजदूर लापता

रोहतास के काराकाट में कोहराम मचा हुआ है. जहां के तीन मजदूर इस हादसे में लापता हैं. प्रभात खबर की टीम पीड़ित परिवार के पास पहुंची तो उन्होंने बताया कि तीन लोग तेलंगाना हादसे में लापता हैं. तीनों अंदर काम करने गए थे. हादसे के बाद उनका कोई अता-पता नहीं है. किसी अनहोनी की आशंका से सभी डरे हुए हैं. जबकि एक मजदूर बुरी तरह झुलस गया है और अस्पताल में इलाज चल रहा है.

गार्ड ने बाहर जाने से किया मना

काराकाट के जो मजदूर लापता बताए जा रहे हैं, उनमें दिलीप गोसाइं (45), पिता रामा गोसाइं,  दीपक कुमार(22), पिता शिवजी पासवान और नागा पासवान(28), पिता स्व. बालेश्वर पासवान. लापता मजदूरों में एक की सास तेलंगाना में ही हैं. फोन पर बात करते हुए वे बतायी कि रोक कर रखा गया है. अंदर जाने से रोका गया है. वहीं, घायलों में शामिल एक मजदूर डब्लू कुमार, पिता शिवजी राम के परिजनों का दावा है कि हादसे में डब्लू करीबन 50 प्रतिशत तक जल चुका था. गार्ड उसे बाहर नहीं जाने दे रहा था. वह गार्ड से मारपीट कर बाहर भागा.

सीएम नीतीश ने जताया शोक, मुआवजे का ऐलान

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने मजदूरों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की. सीएम ने हादसे को अत्यंत दुखद बताते हुए बिहार के रहने वाले मृतक के आश्रित को दो लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए अनुग्रह अनुदान मुख्यमंत्री राहत कोष से देने की घोषणा की.

ALSO READ: Vande Bharat: बिहार के एक और शहर को मिलेगी वंदे भारत की सौगात, नया टाइम टेबल आया सामने

काराकाट से अशोक कुमार सिंह की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >