फैक्ट चेकर मोहम्मद जुबैर को धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. गिरफ़्तारी के बाद से पूरे देश में सियासत शुरू हो गई है. इस मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा की बीजेपी की नफरत, कट्टरता और झूठ को उजागर करने वाला हर एक शख्स उनके लिए खतरा है. इसी क्रम में अब बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष ने तेजस्वी यादव ने भी मोहम्मद जुबैर की गिरफ़्तारी पर तंज कसते हुए ट्वीट किया है.
ट्विटर पर शेयर की शायरी
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ट्विटर के माध्यम से मोहम्मद जुबैर की गिरफ़्तारी पर तंज कसते हुए #IStandWithZubair के साथ शायरी के माध्यम से सरकार पर हमला किया है. उन्होंने उर्दू भाषा के कठिन शब्दों का उपयोग करते हुए अपने ट्विटर पर एक शायरी शेयर की है. जिसके बाद अब लोग इस शायरी पर मजे ले रहे हैं.
तेजस्वी की शायरी
तेजस्वी द्वारा शेयर किया गया पोस्ट कुछ इस तरह है… ऐ आखं वालो इबरत हासिल करो, कोई जालिम कोई जाबिर हमेशा न रहा है न रहेगा. एक दिन उसको जरूर अपने आमाल का हिसाब देने अपने रब के रूबरू हाजिर होना है. तेजस्वी के इस ट्वीट में उर्दू के भाड़ी भरकम शब्दों का उपयोग किया है जो की आम लोगों की समझ में आसानी से नहीं आता है.
शायरी का क्या है अर्थ
शायरी में इस्तेमाल किया गया शब्द इबरत का अर्थ शिक्षा या चेतावनी होता है. वहीं अमाल शब्द का अर्थ अनुचित और निंदनीय काम करने वाला होता है. इसी तरह जाबिर शब्द का अर्थ अत्याचारी होता है. अगर इस तरह देखा जाए तो इस शायरी का अर्थ है की शिक्षा हासिल करो. कोई जालिम या अत्याचारी न कभी रहा है और न ही रहेगा. एक दिन ऐसा आएगा जब ऐसे लोगों को अपने भगवान के पास हाजिर होना होगा.
Also Read: RJD ने किया किया विधानमंडल सत्र का बहिष्कार, अग्निपथ योजना के विरोध में तेजस्वी यादव कल देंगे धरना
लोग दे रहे प्रतिक्रिया
तेजस्वी द्वारा किए गए इस ट्वीट के बाद से लोग तरह तरह की प्रतिक्रिया देने लगे हैं. कुछ यूजर तेजस्वी के समर्थन में प्रतिक्रिया दे रहे हैं तो कुछ उनके विरोध में भी लिख रहे हैं.
Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.
