Tej Pratap Yadav: तेजस्वी और तेजप्रताप में किस बात की लड़ाई? बीजेपी एमएलए ने राजद नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप

Tej Pratap Yadav: राजद प्रमुख लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के हालिया पोस्ट पर भारतीय जनता पार्टी के विधायक संजय उपाध्याय ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव के बीच अपने पिता लालू यादव के बाद किस बात की लड़ाई है.

Tej Pratap Yadav: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) चीफ लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की हालिया सोशल मीडिया पोस्ट ने राजनीतिक हलचल तेज कर दी है. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक संजय उपाध्याय ने कहा कि यह पूरा मामला लालू यादव के दोनों बेटों, तेज प्रताप और तेजस्वी यादव, के बीच वर्चस्व की लड़ाई का नतीजा है.

क्या बोले बीजेपी विधायक

भाजपा विधायक ने राजद पर कटाक्ष करते हुए कहा, “लालू यादव की पार्टी केवल उनके परिवार तक ही सिमटी हुई है. अब लालू यादव के बाद पार्टी पर पकड़ बनाने के लिए तेजस्वी और तेज प्रताप के बीच टकराव चल रहा है. यह पूरी तरह से पारिवारिक मामला है, जिसका बिहार या देश की जनता से कोई सीधा सरोकार नहीं है.”

उन्होंने यह भी कहा, “हम तो यही चाहेंगे कि उनके परिवार में एकता बनी रहे, लेकिन यह देखना दिलचस्प होगा कि लालू यादव इस चुनौतीपूर्ण स्थिति से कैसे निपटते हैं. चाहे उनका परिवार एक हो जाए, लेकिन एनडीए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में पूरी मजबूती से आगामी चुनाव में उतरेगा. बिहार में पीएम मोदी की लोकप्रियता बहुत मजबूत है.”

इसे भी पढ़ें: जमीन मालिकों को मिली बड़ी राहत, अब ये 5 काम होंगे सिर्फ एक कॉल पर, 3 जून से होगा शुरू

तेज प्रताप का सोशल मीडिया पोस्ट

पार्टी और पारिवारिक विवादों के बीच तेज प्रताप यादव ने रविवार सुबह एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर भावुक पोस्ट किए। एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, “मम्मी-पापा, मेरी पूरी दुनिया आप दोनों में ही सिमटी है. आप मेरे लिए भगवान जैसे हैं और आपके आदेश मेरे लिए सर्वोपरि हैं. आप हैं तो सब कुछ है. मुझे आपके प्यार और विश्वास के अलावा कुछ नहीं चाहिए. पापा, अगर आप न होते तो न पार्टी होती और न ही वो लोग जो आज राजनीति में आपके नाम का फायदा उठा रहे हैं. बस आप दोनों स्वस्थ और प्रसन्न रहें.”

एक और पोस्ट में तेज प्रताप ने लिखा, “मेरे अर्जुन को मुझसे अलग करने का सपना देखने वालों, याद रखो, तुम कृष्ण की सेना तो ले सकते हो, लेकिन कृष्ण को नहीं. मैं हर साजिश को बेनकाब करूंगा. भाई, तुम मुझ पर भरोसा रखना, मैं हर हाल में तुम्हारे साथ हूं. अभी भले दूर हूं, लेकिन मेरा आशीर्वाद हमेशा तुम्हारे साथ है. मम्मी-पापा का ध्यान रखना. जयचंद हर जगह हैं- अंदर भी और बाहर भी.”

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >