Bihar News : लालू यादव से मुलाकात के बाद एक्शन में तेजस्वी ! किसान आंदोलन को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ खोलेंगे 'मोर्चा'

Tejashwi yadav meet lalu yadav, Bihar election : लालू यादव से मुलाकात के बाद राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव एक्शन में आ गए हैं. राजद ने बिहार चुनाव में हार के बाद सभी उम्मीदवारों, जिलाअध्यक्षों और जिला महासचिवों की समीक्षा बैठक बुलाई है. इस बैठक में हार पर समीक्षा किया जाएगा. इसके साथ ही, पार्टी मेऔ रहकर नुकसान करने वाले कार्यकर्ताओं पर शिकंजा कसने के लिए लिस्ट भी तैयार किया जाएगा.

Bihar News : लालू यादव से मुलाकात के बाद राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव एक्शन में आ गए हैं. राजद ने बिहार चुनाव में हार के बाद सभी उम्मीदवारों, जिलाअध्यक्षों और जिला महासचिवों की समीक्षा बैठक बुलाई है. इस बैठक में हार पर समीक्षा किया जाएगा. इसके साथ ही, पार्टी मेऔ रहकर नुकसान करने वाले कार्यकर्ताओं पर शिकंजा कसने के लिए लिस्ट भी तैयार किया जाएगा.

बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद होने जा रही राजद की यह पहली बैठक कई मायनों में महत्वपूर्ण होगी. इसमें चुनाव परिणाम को लेकर चर्चा तो होंगे ही किसान आंदोलन को लेकर कृषि कानून पर भी चर्चा होगी तथा अन्य मसलों पर भी सभी से राय ली जाएगी. बैठक के लिए सबको लिखित रूप से अपनी राय लाने के लिए भी कहा गया है.

तेजस्वी का होगा संबोधन- बता देन कि यह बैठक तेजस्वी यादव के नेतृत्व में आयोजित होगी. राजद हर सीट का बारीकी से समीक्षा करेगी. इस दौरान तेजस्वी यादव भी बोलेंगे. वहीं प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे. साथ ही प्रधान महासचिव आलोक मेहता बैठक का संचालन करेंगे.

Also Read: Bihar News: CM नीतीश के इस फैसले से आम जनता में खुशी, माफियाओं में हड़कंप, लगा रहे अपने आकाओं के घर का चक्कर

Posted By : Avinish Kumar Mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >