स्लिप ऑफ टंग या टंग ऑफ स्लिप? तेजस्वी यादव की फिसली जुबान, विधानसभा में गूंजे ठहाके

Bihar Politics: बिहार विधानसभा के विशेष सत्र में बहस के दौरान तेजस्वी यादव की जुबान फिसल गई. ‘टंग ऑफ स्लिप’ बोलते ही सत्ता पक्ष ने उन्हें घेर लिया और सदन में ठहाके गूंज उठे.

Bihar Politics: पटना में चल रहे बिहार विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान राजनीतिक गर्मी अपने चरम पर थी. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को घेरने में लगे थे, तभी एक ऐसा पल आया जिसने माहौल हल्का कर दिया. शपथ से जुड़ी एक कथित गलती का जिक्र करते हुए तेजस्वी ने ‘टंग ऑफ स्लिप’ कह दिया, जबकि सही मुहावरा ‘स्लिप ऑफ टंग’ होता है.

सत्ता पक्ष ने तुरंत घेरा, सदन में गूंजे ठहाके

तेजस्वी की इस छोटी सी चूक पर सत्ता पक्ष के विधायक तुरंत एक्टिव हो गए और उन्हें घेर लिया. कुछ ही सेकंड में पूरा सदन हंसी से गूंज उठा. हालांकि तेजस्वी यादव ने तुरंत अपनी गलती सुधारी और सही मुहावरा दोहराया, लेकिन तब तक NDA को चुटकी लेने का मौका मिल चुका था.

मुद्दों से हटकर भाषा पर आ गई बहस

कुछ देर के लिए सदन का फोकस गंभीर मुद्दों से हटकर इस भाषाई गलती पर आ गया. विपक्ष जहां सरकार को घेरने में जुटा था, वहीं सत्ता पक्ष ने इस मौके को पलटवार के तौर पर इस्तेमाल किया.

इस घटनाक्रम के बावजूद तेजस्वी यादव अपने तेवर में बने रहे. उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर पहले ही मुख्यमंत्री तय कर लिया जाता, तो विशेष सत्र बुलाने की जरूरत नहीं पड़ती. उन्होंने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार को योजनाबद्ध तरीके से हटाया गया.

‘अजूबा स्टेट’ बताकर उठाए स्थिरता पर सवाल

तेजस्वी ने बिहार को ‘अजूबा स्टेट’ करार देते हुए कहा कि पिछले 5 साल में 5 सरकारें बन चुकी हैं. उन्होंने कहा कि 20 साल से सत्ता में रहने के बावजूद एनडीए राज्य को स्थिरता नहीं दे पाया. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर कटाक्ष करते हुए तेजस्वी ने कहा कि उन्हें अपनी ‘पगड़ी संभालकर रखनी चाहिए’, क्योंकि सत्ता समीकरण कभी भी बदल सकते हैं.

‘लालू की पाठशाला’ वाला बयान भी चर्चा में

तेजस्वी यादव ने यह भी कहा कि सम्राट चौधरी लालू प्रसाद यादव की ‘पाठशाला’ से निकले हैं. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि एनडीए के कई नेता अलग-अलग दलों से आए हैं और बीजेपी की मूल विचारधारा से जुड़े नहीं हैं.

सम्राट चौधरी का करारा जवाब

वहीं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी विपक्ष के आरोपों का जोरदार जवाब दिया. उन्होंने सरकार के फैसलों का बचाव करते हुए तेजस्वी यादव पर पलटवार किया और कहा कि विपक्ष सिर्फ भ्रम फैलाने का काम कर रहा है.

Also Read: ‘तेजस्वी क्या उखाड़ेंगे, हम भी देखते हैं…’ विधानसभा के बाहर अनंत सिंह ने लालू के बेटे को दिया चैलेंज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >