पीड़ित के परिवार से मिले तेजस्वी.
गांव पहुंचकर परिजनों से मिले तेजस्वी यादव
तेजस्वी यादव सीधे पीड़ित परिवार के घर पहुंचे, जहां उन्होंने चंदेश्वर चौधरी के परिजनों से घटना की पूरी जानकारी ली. घर में मातम पसरा था और परिवार के लोग रो-रोकर अपना दर्द बयां कर रहे थे. तेजस्वी ने उन्हें ढांढस बंधाया और न्याय दिलाने का आश्वासन दिया.
तेजस्वी यादव ने की मृतक के परिवार से बात.
पत्नी और बच्चों को दिया सहारा
मृतक की पत्नी और बच्चों से बात करते हुए तेजस्वी यादव भावुक नजर आए. उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक परिवार की नहीं बल्कि पूरे समाज की लड़ाई है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि दोषी को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा.
तेजस्वी यादव ने मामले की जांच की निष्पक्षता पर जोर दिया.
आरोपी की गिरफ्तारी के बाद भी उठाए सवाल
इस मामले में आरोपी अजीत तिवारी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. बावजूद इसके तेजस्वी यादव ने जांच की निष्पक्षता पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि सिर्फ गिरफ्तारी से काम नहीं चलेगा, आरोपी को कड़ी सजा मिलनी चाहिए.
तेजस्वी यादव ने की सुरक्षा की मांग.
एसपी से बात कर सुरक्षा की मांग
तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उन्होंने रोहतास एसपी से फोन पर बात की है. उन्होंने पीड़ित परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की. तेजस्वी ने कहा कि परिवार को धमकियां मिल रही हैं, ऐसे में प्रशासन को पूरी जिम्मेदारी निभानी चाहिए.
तेजस्वी यादव ने बताया आरोपी पहले भी जेल जा चुका है.
सामंती सोच पर साधा निशाना
तेजस्वी यादव ने इस घटना को सामंती मानसिकता का परिणाम बताया. उन्होंने कहा कि आरोपी आदतन अपराधी है और पहले भी जेल जा चुका है. उन्होंने आरोप लगाया कि गरीब मजदूरों का शोषण लंबे समय से किया जा रहा था और जब उन्होंने अपना हक मांगा, तो उनकी हत्या कर दी गई.
तेजस्वी यादव ने डीजीपी से बात की थी.
डीजीपी से भी की बातचीत
इससे पहले तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को ही इस मामले को लेकर डीजीपी से बात की थी. उन्होंने कहा कि बिहार में अपराध लगातार बढ़ रहा है और सरकार कानून व्यवस्था संभालने में नाकाम हो रही है. उन्होंने इस घटना को राज्य की छवि पर सवाल खड़ा करने वाला बताया.
तेजस्वी यादव को बताया अपना दर्द.
बेटी का दर्द: आजादी के बाद भी गुलामी
मृतक की बेटी अंजनी कुमारी ने मीडिया के सामने अपना दर्द बयान किया. उसने कहा कि उनके परिवार की तीन पीढ़ियां आरोपी के यहां काम करती रही हैं. उसने आरोप लगाया कि उन्हें गुलाम बनाकर रखा गया था. उसने कहा कि देश आजाद है, लेकिन उनके परिवार को आजादी नहीं मिली थी. मजदूरी के विवाद में ही उसके पिता की हत्या कर दी गई.