Tejashwi Yadav Protest: कार्यकर्ताओं संग धरने पर बैठेंगे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, आरक्षण मुद्दे पर गरमाई राजनीति

Tejashwi Yadav Protest: पटना राजद ऑफिस के सामने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज धरने पर बैठेंगे. तेजस्वी यादव ने एनडीए सरकार पर आरक्षण सीमा पर रोक लगा कर हजारों नौकरियों के नुकसान का आरोप लगाया है. पढ़ें पूरी खबर…

Tejashwi Yadav Protest: राजधानी पटना में आज (रविवार) आरजेडी ऑफिस के सामने कार्यकर्ताओं के साथ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव धरना पर बैठेंगे. इसकी जानकारी खुद आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी है. शनिवार रात तेजस्वी यादव ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “मिलते हैं कल सुबह आरक्षण चोरों और नौकरी चोरों के विरुद्ध धरना प्रदर्शन में!”.

हजारों नौकरियों का नुकसान

तेजस्वी ने आगे लिखा, “हमारी सरकार द्वारा बिहार में बढ़ायी गई 𝟔𝟓% आरक्षण सीमा को रोक देने से अनुसूचित जाति/जनजाति, पिछड़ा-अतिपिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को 𝟏𝟔% आरक्षण का सीधा नुकसान हो रहा है, जिससे इन वर्गों के 𝟓𝟎,𝟎𝟎𝟎 से अधिक युवाओं को नौकरी से हाथ धोना पड़ा है. 𝐓𝐑𝐄-𝟑 शिक्षक नियुक्ति के तीसरे चरण में भी आरक्षण लागू नहीं होने से इन वर्गों के हजारों अभ्यर्थियों को हजारो नौकरियों का नुकसान हुआ”.

एजाज अहमद ने भी सीएम नीतीश पर साधा निशाना

वहीं आरजेडी प्रवक्ता एजाज अहमद ने भी मीडिया से बात करते हुए कहा कि महागठबंधन सरकार में जातीय गणना हुई थी, इसके बाद आरक्षण का दायरा बढ़ाया गया था. 65 % आरक्षण को केंद्र सरकार ने संविधान की नौवीं अनुसूची में नहीं डाला. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्र पर दवाब नहीं बनाया. बाद में मामला कोर्ट में गया. कोर्ट ने इसे रद्द कर दिया. 

65% आरक्षण लागू होने से नुकसान

प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि जब महागठबंधन की सरकार थी तब तेजस्वी ने करीब चार लाख सरकारी नौकरियां दी थीं, लेकिन 65% आरक्षण के लागू नहीं होने से अनुसूचित जाति/जनजाति, पिछड़ा-अतिपिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को करीब 16 फीसदी आरक्षण का नुकसान हो रहा है. इससे इस वर्ग के करीब 50 हजार युवाओं को नौकरी से हाथ धोना पड़ा है.

ALSO READ: Bihar News: अगले दो साल में बिहार में बनेंगे 1000 से अधिक पुल, मंत्री ने कर दिया साफ

ALSO READ: Women’s Day: कौन हैं बिहार की अनीता देवी? महिला दिवस पर पीएम मोदी ने की जमकर तारीफ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >