राज्यसभा चुनाव में करारी हार मिलते ही कोलकाता निकले तेजस्वी, NDA ने किया क्लीन स्वीप

Tejashwi Yadav: बिहार राज्यसभा चुनाव में महागठबंधन की हार के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पटना से कोलकाता रवाना हो गए हैं. एनडीए ने सभी पांच सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि राजद उम्मीदवार एडी सिंह को हार का सामना करना पड़ा.

Tejashwi Yadav: बिहार राज्यसभा चुनाव में महागठबंधन को हार का सामना करना पड़ा है. इसके बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पटना से कोलकाता के लिए रवाना हो गए. राजनीतिक गलियारों में इसे चुनावी नतीजों के बाद की अहम हलचल माना जा रहा है. तेजस्वी यादव के अचानक कोलकाता जाने को लेकर कई तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं.

RJD उम्मीदवार को मिली हार

इस चुनाव में महागठबंधन की ओर से ए.डी सिंह को मैदान में उतारा गया था. लेकिन उन्हें जीत नहीं मिल सकी. दूसरी ओर एनडीए ने सभी पांचों सीटों पर जीत दर्ज कर क्लीन स्वीप कर लिया है.

महागठबंधन के चार विधायक नहीं पहुंचे

राज्यसभा चुनाव में जीत के लिए 41 वोट की जरूरत थी. एनडीए के सभी 202 विधायकों ने वोट डाले. वहीं महागठबंधन की ओर से सिर्फ 37 विधायकों ने ही मतदान किया. महागठबंधन के चार विधायक वोटिंग के लिए विधानसभा नहीं पहुंचे. जिसमें कांग्रेस के 3 और राजद के 1 विधायक शामिल हैं. इसे भी चुनाव परिणाम का बड़ा कारण माना जा रहा है.

नीतीश कुमार और नितिन नवीन पहुंचे राज्यसभा

एनडीए की ओर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा नेता नितिन नबीन भी राज्यसभा के लिए चुने गए हैं. दोनों नेताओं को 44-44 वोट मिले. इसके अलावा रामनाथ ठाकुर और उपेंद्र कुशवाहा को 42-42 वोट मिले.

पांचवीं सीट पर दिलचस्प मुकाबला

पांचवीं सीट के लिए मुकाबला काफी दिलचस्प रहा. पहली वरीयता के वोटों में भाजपा उम्मीदवार शिवेश राम को 30 वोट मिले थे. हालांकि दूसरी वरीयता के वोटों की गिनती में उन्होंने राजद के एडी सिंह को पीछे छोड़ दिया. एडी सिंह को कुल 37 वोट मिले.

राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद तेजस्वी यादव का कोलकाता रवाना होना बिहार की राजनीति में नई बहस छेड़ दिया है. राजनीतिक हलकों में कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं.

Also Read: बिहार राज्यसभा चुनाव: वोटिंग से गायब 4 विधायकों का पॉलिटिकल बैकग्राउंड जानिए, कांग्रेस नेता कई बार बदल चुके हैं पार्टी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhinandan pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >