Video: चुनावी हलचल के बीच क्रिकेटर वाले मूड में तेजस्वी, युवाओं संग मैदान में उतर जड़ा चौका-छक्का

Tejashwi Yadav: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव चुनावी माहौल के बीच क्रिकेटर वाले मूड में आ गए हैं. दरअसल, आज तेजस्वी यादव ने सड़क किनारे छात्रों से बात की. इसके बाद उन्होंने युवाओं संग बैट-बॉल भी खेला. इससे जुड़ा वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा.

Tejashwi Yadav: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन और एनडीए में सीट शेयरिंग पर अब तक कुछ फाइनल नहीं हुआ है. इस चुनावी माहौल के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज युवाओं के साथ दिखें. इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर युवाओं से बातचीत की. इसके साथ ही क्रिकेटर वाले मूड में भी दिखें.

युवाओं संग लगाये चौके-छक्के

दरअसल, इससे जुड़ा एक वीडियो भी है. जिसमें देखा गया तेजस्वी मैदान में बल्ला लेकर उतरे. इसके बाद उन्होंने जमकर चौके-छक्के लगाए. चुनाव की टेंशन से थोड़े देर के लिये दूर होकर उन्होंने युवाओं से खास बातचीत की. इसके साथ ही बैट-बॉल भी खेला. जानकारी के मुताबिक, पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में तेजस्वी यादव ने युवाओं संग बैट-बॉल खेला.

अभ्यर्थियों से की बातचीत

जानकारी के मुताबिक, तेजस्वी यादव ने आज प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों से बातचीत की. छात्रों ने तेजस्वी यादव के सामने अपनी समस्याएं रखीं, जिसमें पेपर लीक की घटनाएं और समय पर बहाली पूरी न होना के साथ अन्य जरूरी मुद्दे रहे. जवाब में तेजस्वी यादव ने आश्वासन दिया कि उनकी सरकार बनने पर शिक्षा व्यवस्था और भर्ती प्रक्रिया में सुधार किया जायेगा.

Also Read: INDIA Seat Sharing: लालू-तेजस्वी ने बुला ली इमरजेंसी बैठक, क्या महागठबंधन में सीट शेयरिंग पर बनेगी बात?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >