तेजस्वी का बड़ा दांव, बोले- शराबबंदी से बाहर होगी ताड़ी, उद्योग का दर्जा मिलेगा

Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव ने रविवार को कहा कि राज्य में महागठबंधन की सरकार बनने पर ताड़ी को शराबबंदी कानून से बाहर किया जाएगा और ताड़ी व्यवसाय से जुड़े मुकदमे भी वापस लिए जाएंगे.

Tejashwi Yadav: बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने पटना के श्रीकृष्ण स्मारक भवन सभागार में आयोजित ताड़ी व्यवसायी महाजुटान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार के कई क्षेत्रों में ताड़ी का व्यवसाय होता है. इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में अगर महागठबंधन की सरकार बनी तो इस व्यवसाय को उद्योग का दर्जा दिया जाएगा. उन्होंने आगे कहा कि जब उनकी सरकार थी तब पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने भी शराबबंदी कानून से ताड़ी के व्यवसाय को अलग करने की बात कही थी, लेकिन यह संभव नहीं हो सका. आगामी चुनाव में हमारी सरकार बनी तो ताड़ी को शराबबंदी से अलग कर दिया जाएगा.”

पासी समाज में 76 प्रतिशत लोग भूमिहीन

तेजस्वी यादव ने कहा कि आज शराबबंदी कानून से सबसे ज्यादा उत्पीड़न पासी समाज का हुआ है. कई लोगों ने इसकी शिकायत भी की है. लोगों ने शिकायत की है कि उनके पुश्तैनी पेशे को बंद करा दिया गया है. उन्होंने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि जाति आधारित गणना में पासी समाज की जनसंख्या एक प्रतिशत है और पासी समाज के 76 प्रतिशत लोग भूमिहीन हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

शराबबंदी पर उठाये सवाल

राजद नेता तेजस्वी ने शराबबंदी कानून पर सवाल उठाते हुए कहा कि इसके तहत सबसे ज्यादा पिछड़ा, अति पिछड़ा, दलित और आदिवासी समाज के लोगों को निशाना बनाकर जेल भेजा जा रहा है. स्थिति यह आ गई है कि कई लोग पैसे नहीं रहने के कारण जमानत भी नहीं करा पा रहे हैं. पुलिस भी शराब के नाम पर घरों में घुस जाती है और लोगों का शोषण कर रही है. उन्होंने बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार की ‘नीरा’ योजना भी फ्लॉप हो गई है.

तेजस्वी यादव ने पासी समाज के लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि अब जरूरत है कि सरकार को वोट से चोट दिया जाए और महागठबंधन की सरकार बनाई जाए. उन्होंने कहा कि उद्योग का दर्जा मिलने से इस व्यवसाय में लगे लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा. इस मौके पर तेजस्वी यादव ने लबनी (ताड़ी रखे जाने वाला मिट्टी का बर्तन) भी उठाया.

इसे भी पढ़ें: बिहार को मिली नई रेल सौगात, इस रूट पर चलेगी दो नई पैसेंजर ट्रेनें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >