Tej Pratap Yadav: छोटे भाई तेजस्वी के प्यारे बेटे से कब मिलने आयेंगे तेजप्रताप ? परिवार में खुशी का माहौल…

Tej Pratap Yadav: लालू परिवार में इस वक्त खुशी का माहौल है. आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के छोटे लाल तेजस्वी यादव एक बार फिर पापा बने. दरअसल, उनकी पत्नी राजश्री ने प्यारे से बेटे को जन्म दिया. जिसके बाद तेजस्वी यादव के पास बधाइयों का तांता लग गया है. ऐसे में बड़ा सवाल है कि, तेजप्रताप यादव अपने भतीजे से मिलने कब आयेंगे ?

Tej Pratap Yadav: लालू परिवार में एक बार फिर से खुशियों का माहौल छा गया है. दरअसल, आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के छोटे लाल व नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव फिर से पापा बने हैं. उनकी पत्नी राजश्री यादव ने प्यारे से बेटे को जन्म दिया है. जिसके बाद पूरे परिवार में खुशी देखी जा रही है. तेजस्वी यादव ने बड़े प्यार से अपने बेटे का वेलकम किया और उनके पास अब बधाइयों का तांता लग गया है. सोशल मीडिया के जरिये नन्हें बच्चे की कई सारी तस्वीर और वीडियो को शेयर किया गया है. पूरे परिवार के लोग जश्न मना रहे. ऐसे में सवाल है कि, लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव आखिरकार कब तक अपने नन्हें भतीजे से मिलने पहुंचेंगे ?

तेजप्रताप यादव कब आयेंगे भतीजे से मिलने ?

बता दें कि, एक वीडियो रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिये शेयर किया था. जिसमें देखा गया कि, तेजस्वी यादव वीडियो कॉल के जरिये नन्हें मेहमान का चेहरा अपने परिवार वालों के दिखा रहे थे. वीडियो कॉल में आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के अलावा तेजस्वी यादव की बहनें भी जुड़ी हुई थी. तेजस्वी यादव बता रहे थे कि, ‘पापा पोता हुआ है.’ हालांकि, लालू परिवार में जश्न के माहौल के बीच तेजप्रताप यादव की कमी खल रही. ऐसे में तेजप्रताप यादव कब तक अपने प्यारे भतीजे से मिलने आयेंगे, यह बड़ा सवाल है. बता दें कि, बड़े विवाद के बाद तेजप्रताप यादव को लालू यादव ने पार्टी और परिवार से निष्कासित कर दिया था. लेकिन, इन सब के बीच इंतजार उस घड़ी का है, जब तेजप्रताप अपने छोटे भाई के बेटे से मिलने पहुंचेंगे.

कात्यायनी के साथ कई सारे फोटो किए थे शेयर

बता दें कि, तेजस्वी यादव की एक बेटी भी है, जिसका नाम कात्यायनी है. तेजप्रताप यादव और उनकी भतीजी कात्यायनी के बीच बेहद मधुर संबंध हैं. तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया के जरिये भतीजी कात्यायनी के साथ कई फोटो और वीडियो शेयर किए थे. किसी वीडियो में तेजप्रताप कात्यायनी को गोद में लेकर खेलाते दिखे थे. तो वहीं, एक वीडियो सामने आया था, जिसमें तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव एक साथ कात्यायनी के साथ खूब मस्ती कर रहे थे. ऐसे में अब तेजस्वी के प्यारे बेटे और अपने भतीजे से तेजप्रताप कब तक मिलेंगे, यह सवाल बना हुआ है.

Also Read: Monsoon In Bihar: सीमांचल में मानसून पहुंचने की आई तारीख, टूटेंगे पिछले साल के रिकॉर्ड ! मौसम विभाग ने जताई संभावना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >