Video: 'ऐ सिपाही ठुमका लगाओ नहीं तो…', तेज प्रताप यादव ने वर्दी में पुलिसकर्मी से करवाया डांस

Tej Pratap Yadav Video: तेज प्रताप यादव ने अपने सरकारी आवास में सुरक्षा में तैनात सिपाही से ठुमका लगवाया. इस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Tej Pratap Yadav Video: बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव के बड़े बेटे और राजद विधायक तेज प्रताप यादव का एक वीडियो शनिवार को वायरल हो रहा है, जिसमें में वो होली के रंग में पूरी तरह रंगे हुए हैं. इसी वीडियो में तेज प्रताप ने पुलिसकर्मी को बुलाकर उसे नाचने के लिए कह रहे हैं. वीडियो में साफ सुना जा सकता है कि तेज प्रताप कैसे सिपाही को आवाज देकर बुला रहे हैं, “ऐ सिपाही, ऐ दीपक, एक गाना बजाएंगे तुमको उस पर ठुमका लगाना है. बुरा मत मानो होली है, अगर ठुमका नहीं लगाए तो सस्पेंड कर दिए जाओगे.” तेज प्रताप के कहने पर सिपाही दीपक ने सबके सामने डांस किया.
देखें Video:

जेडीयू नेता बोले- जंगलराज खत्म हो गया लेकिन…

जदयू नेता राजीव रंजन ने इस वीडियो पर कहा, “जंगलराज का दौर तो खत्म हो गया, लेकिन लालू जी के प्रथम युवराज की हरकतें देखिये. एक पुलिसकर्मी को ठुमका लगाने का आदेश दे रहे हैं और नहीं मानने पर कार्रवाई की धमकी भी दे रहे हैं. लालू परिवार के कुनबे को समझना होगा कि बिहार अब बदल गया है. बदलते बिहार में अब इस तरह की हरकतों के लिए जगह नहीं है.”

बीजेपी ने भी बोला हमला

राजद नेता तेज प्रताप यादव के निर्देश पर पुलिसकर्मियों द्वारा नाचने के वीडियो पर भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, “जैसा बाप वैसा बेटा. पहले पिता के राज में कानून को अपने इशारों पर नचाते थे और बिहार को जंगल राज में बदल देते थे. अब बेटा सत्ता से बाहर होने के बावजूद धमकी और दबाव के जरिए कानून और कानून के रक्षकों को अपने इशारों पर नचाने की कोशिश करता है. वह पुलिस कर्मियों को धमकी देता है कि अगर वह नहीं नाचेगा तो उसे सस्पेंड कर दिया जाएगा. इससे पता चलता है कि राजद जंगल राज में विश्वास करता है. अगर वे गलती से भी सत्ता में आ गए, तो वे कानून तोड़ेंगे और कानून के रक्षकों को नचाएंगे. यह एक ट्रेलर है. इसलिए, उन्हें सत्ता से दूर रखना जरूरी है.”

इसे भी पढ़ें: होली के दिन गंडक में तैरता मिला 14 वर्षीय लड़का का शव, मचा हाहाकार, परिजन के सामने बेबस नजर आये SDPO

इसे भी पढ़ें: KK Pathak: केके पाठक की बुलडोजर वाली धमकी सुन राजद ने लगाई गुहार, सरकार से कर दी बड़ी मांग

इसे भी पढ़ें: IIT Patna में सीबीआई की रेड, PMO से जुड़ा है मामला, मचा हड़कंप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >