Tej Pratap Yadav: तेजप्रताप ने लालू यादव की तस्वीर के सामने फैलाया हाथ, बर्थडे के ठीक एक दिन पहले क्या कह गए...

Tej Pratap Yadav: आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के बड़े लाल तेजप्रताप यादव अब सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गए है. ऐसे में 11 जून को आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव का जन्मदिन है. इससे ठीक एक दिन पहले तेजप्रताप यादव ने भावुक पोस्ट शेयर किया, जिसकी खूब चर्चा हो रही.

Tej Pratap Yadav: बिहार की सियासत में इन दिनों कई तरह की गतिविधियां देखने के लिए मिल रही है. ऐसे में आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के बड़े लाल तेजप्रताप यादव सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गए हैं. एक के बाद एक पोस्ट शेयर कर अपनी बातों को साझा कर रहे हैं. इसी बीच याद दिला दें कि, 11 जून को लालू यादव का जन्मदिन है. लेकिन, लालू यादव के बर्थडे से पहले तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिये एक भावुक पोस्ट शेयर कर दिया, जिसकी खूब चर्चा हो रही है.

एक्स के जरिये किया पोस्ट

तेजप्रताप यादव द्वारा शेयर किया गए पोस्ट की विस्तार रूप से बात करें तो, उन्होंने लालू यादव की बड़ी सी तस्वीर साझा की. उस तस्वीर के सामने तेजप्रताप यादव हाथों को फैलाए हुए हैं. इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि, “अंधेरा जितना गहरा होगा, सुबह उतनी ही नजदीक होगी.” इस तरह से तेजप्रताप यादव ने बड़ी बात पोस्ट के जरिये कही. बता दें कि, तेजप्रताप यादव लगातार कभी लालू यादव के नाम तो कभी छोटे भाई तेजस्वी यादव के नाम पोस्ट शेयर करते हुए दिख रहे हैं. इधर, लालू यादव के जन्मदिन को लेकर तेजप्रताप यादव हर साल अपने एक अलग ही अंदाज में पिता लालू यादव को बधाई देते हैं.

पिछले साल मिलकर काटा था केक

पिछले ही साल की बात करें तो, लालू यादव ने तेजप्रताप यादव और पूरे परिवार के साथ मिलकर बर्थडे केक काटा था. बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरों को तेजप्रताप यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिये शेयर किया था. उन तस्वीरों में लालू यादव केक काटते हुए दिखे थे. साथ में तेजप्रताप यादव, राबड़ी देवी, बेटी रोहिणी आचार्य के साथ अन्य परिवार के लोग भी मौजूद थे. तस्वीरों को साझा कर हुए तेजप्रताप यादव ने लिखा था कि, ‘लव यू इंफिनिटी’. हालांकि, इस बार तेजप्रताप यादव अपने पिता लालू यादव और पूरे परिवार से दूर हैं.

पूरे पार्टी में जश्न का माहौल

दरअसल, अनुष्का यादव से जुड़े विवाद के कारण लालू यादव ने तेजप्रताप यादव को पार्टी और परिवार से बाहर निकाल दिया था. इधर, लालू यादव का जन्मदिन हर साल बेहद ही खास तरीके से सेलिब्रेट किया जाता है. पार्टी के तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच खुशी का माहौल देखा जाता है. ऐसे में तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया के जरिये बर्थडे से एक दिन पहले भावुक पोस्ट कर दिया है.

Also Read: Bihar News: चुनावी साल में बिहार को एक और बड़ा तोहफा, 5 स्टेट हाईवे का होगा निर्माण, जानिए कब तक निकलेगा टेंडर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >