तेज प्रताप यादव देर रात पहुंचे सचिवालय थाना, अनुष्का यादव के भाई आकाश यादव समेत आठ लोगों पर केस दर्ज

Tej Pratap Yadav: पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव शुक्रवार देर रात सचिवालय थाना पहुंचे और अनुष्का यादव के भाई आकाश यादव समेत आठ लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने सभी पर ब्लैकमेलिंग, पैसे मांगने और छवि खराब करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है. यह कार्रवाई आकाश यादव द्वारा पहले तेज प्रताप यादव और उनके सहयोगी के खिलाफ दर्ज कराए गए केस के बाद हुई है.

Tej Pratap Yadav: पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव शुक्रवार की देर रात सचिवालय थाना पहुंचे और छात्र नेता आकाश यादव सहित आठ लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत दी. उन्होंने तीन पन्नों के आवेदन में आरोप लगाया है कि संबंधित लोग उनसे पैसे मांग रहे थे, उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे थे और ब्लैकमेलिंग जैसी गतिविधियों में शामिल थे.

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

सचिवालय थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि तेजप्रताप यादव का आवेदन प्राप्त हो गया है. पुलिस फिलहाल शिकायत की जांच कर रही है और तथ्यों को खंगालने में जुटी है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

तेज प्रताप यादव देर रात पहुंचे सचिवालय थाना

Tej Pratap Yadav पर आकाश यादव ने पहले दर्ज कराया था केस

गौरतलब है कि छात्र नेता आकाश यादव (Akash Yadav) ने इससे पहले तेजप्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) और उनके सहयोगी मोतीलाल यादव के खिलाफ पाटलिपुत्र थाना में मामला दर्ज कराया था. आकाश यादव ने पुलिस को बताया था कि वह खाटूश्याम की यात्रा पर गए हुए थे. इसी दौरान छह जून को Tej Pratap Yadav अपने सहयोगी मोतीलाल यादव के साथ उनके पाटलिपुत्र स्थित घर पहुंचे और जबरन प्रवेश करने का प्रयास किया.

धमकी मिलने का भी लगाया था आरोप

आकाश यादव ने अपनी शिकायत में यह भी आरोप लगाया था कि उन्हें फोन पर धमकी दी गई. उन्होंने दावा किया कि कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सदस्य बताया और गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी थी.

धमकी मिलने का भी लगाया था आरोप

बताया जा रहा है कि पाटलिपुत्र थाना में दर्ज मामले के बाद ही तेजप्रताप यादव ने में आवेदन देकर अपना पक्ष रखा है. अब दोनों मामलों को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है.

ALSO READ: Live Aarti Darshan: घर बैठे करें Mahavir Mandir और ISKCON Patna के ऑनलाइन दर्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >