Tej Pratap Yadav: लालू प्रसाद के बड़े बेटे और जेजेडी सुप्रीमो तेज प्रताप और बाबा बागेश्वर के बीच वीडियो कॉल पर बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा. तेज प्रताप यादव अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं. ऐसे में अब वीडियो कॉल के जरिए तेज प्रताप यादव ने बाबा बागेश्वर से अपना पॉलिटिकल फ्यूचर पूछा.
वीडियो कॉल पर क्या-क्या हुई बात?
वीडियो कॉल के दौरान तेज प्रताप यादव ने कहा, मेरा थोड़ा राजनीतिक भविष्य देख लीजिएगा. यह सवाल सुनकर बाबा बागेश्वर ने कहा, हां, बिल्कुल पक्का. हम लोग जब साथ बैठेंगे, तब देख लेंगे. फिर तेज प्रताप ने कहा, जी साथ बैठेंगे. इस दौरान जेजेडी सुप्रीमो तेज प्रताप यादव का बेबाक अंदाज लोगों को फिर खूब पसंद आ रहा है.
बाबा बागेश्वर का तेज प्रताप ने किया था विरोध
तेज प्रताप और बाबा बागेश्वर के बीच बातचीत का वीडियो वायरल होने के बाद तेज प्रताप यादव के पुराने बयान की भी चर्चा तेज हो गई है. तेज प्रताप यादव ही थे, जिन्होंने बाबा बागेश्वर के बिहार आने पर उनका जमकर विरोध किया था. साल 2023 में जब बाबा बागेश्वर बिहार आने वाले थे तब तेज प्रताप ने कहा था, अगर कोई हिंदू-मुस्लिम को लड़ाने आएगा तो उसे लौटना पड़ेगा. इतना ही नहीं, तेज प्रताप ने एयरपोर्ट का घेराव करने की भी बात कही थी. ऐसे में अब तेज प्रताप यादव बाबा बागेश्वर से ही पॉलिटिकल फ्यूचर पूछते नजर आएं.
प्रशांत किशोर से मिले थे तेज प्रताप यादव
इससे पहले तेज प्रताप यादव ने जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर से मुलाकात की थी. इससे जुड़ी तस्वीर तेज प्रताप ने एक्स के जरिए शेयर किया था. इस दौरान उन्होंने एक्स पर लिखा था, ‘आज का दिन राजनीतिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण रहा. मेरी मुलाकात Prashant Kishor जी से हुई, जहां हमने जनहित और भविष्य की राजनीति को लेकर गहन चर्चा की.’
तेज प्रताप ने यह भी लिखा था कि, ‘यह मुलाकात केवल औपचारिक नहीं थी, बल्कि इसमें कई ऐसे मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ जो आने वाले समय में राजनीति की दिशा तय कर सकते हैं.’ इस पोस्ट को शेयर करते हुए तेज प्रताप यादव ने अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव, बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को टैग भी किया था.
Also Read: बिहार में दो रात स्कूल को चोरों ने बनाया निशाना, ताला तोड़कर कीमती सामान लेकर हुए फरार
