Bihar Rain Alert: बिहार में 29 अप्रैल से 1 मई तक मौसम का मिजाज बदलने वाला है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार कई जिलों में आंधी, तेज हवा और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है. आइये जानते हैं बिहार के किस जिले में किस दिन येलो, ऑरेंज और ग्रीन अलर्ट जारी किया गया है.
29 अप्रैल कैसा रहेगा मौसम का हाल
पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने 29 अप्रैल को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी, पटना, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, नालंदा, जहानाबाद, अरवल, बेगूसराय, लखीसराय, शेखपुरा जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, भागलपुर, बांका, मुंगेर और जमुई में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
30 अप्रैल को भी कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट
30 अप्रैल को भी कई जिलों में यही स्थिति बनी रहेगी. पश्चिम चंपारण से लेकर पटना, गया, नालंदा, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, सारण, सिवान, गोपालगंज, वैशाली, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, समस्तीपुर और आसपास के जिलों में येलो अलर्ट जारी हुआ है. सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, भागलपुर, बांका, मुंगेर और जमुई में ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है. इन इलाकों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
1 मई को मिल सकती है राहत
1 मई बिहार के कई जिलों में राहत की खबर है. बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, गया, पटना, नालंदा, जहानाबाद, अरवल, सारण, सिवान, गोपालगंज, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और दरभंगा में ग्रीन अलर्ट जारी हुआ है. पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, भागलपुर, बांका, मुंगेर, जमुई, लखीसराय और बेगूसराय में येलो अलर्ट जारी हुआ है.
इसे भी पढ़ें: ‘बिहारी होने के कारण मारी गोली’, पांडव कुमार की हत्या पर भड़के तेजस्वी, बोले- जल्द चाहिए न्याय
