यूपी में किसकी सरकार बनेगी तेज प्रताप यादव ने बता दिया, अखिलेश यादव पर दिया चौंकाने वाला बयान

Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव ने काशी विश्वनाथ और मां विंध्यवासिनी मंदिर में पूजा-अर्चना की. इस दौरान उन्होंने परिवार और देश की खुशहाली की कामना की. मीडिया से बातचीत में उन्होंने यूपी राजनीति, युवाओं और भाजपा गठबंधन को लेकर कई बड़े बयान दिए.

Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव रविवार को उत्तर प्रदेश पहुंचे. यहां उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर और विंध्याचल स्थित मां विंध्यवासिनी मंदिर में पूजा-अर्चना की. दर्शन करने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी साझा कीं. तेज प्रताप ने कहा कि उन्होंने बाबा विश्वनाथ और मां विंध्यवासिनी से अपने माता-पिता, भाई-बहनों, बिहार और देश के लोगों की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की है.

उन्होंने कहा कि देश में प्रेम, भाईचारा और आपसी सद्भाव बना रहे, यही उनकी सबसे बड़ी कामना है. तेज प्रताप ने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन को अपने जीवन का सौभाग्य बताया. उन्होंने कहा कि परिवार के अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाली के साथ-साथ समाज में शांति बनी रहे, इसके लिए भी उन्होंने प्रार्थना की.

यूपी की राजनीति पर दिया बड़ा बयान

विंध्याचल में पूजा करने के बाद तेज प्रताप यादव ने मीडिया से बातचीत में उत्तर प्रदेश की राजनीति को लेकर भी खुलकर अपनी राय रखी. उन्होंने कहा कि वह समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव का समर्थन नहीं करते हैं. तेज प्रताप ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में एक बार फिर योगी आदित्यनाथ की सरकार बनेगी और भाजपा लगातार तीसरी बार सत्ता में आएगी.

उनके इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है. क्योंकि तेज प्रताप खुद आरजेडी परिवार से आते हैं और विपक्षी राजनीति का हिस्सा माने जाते हैं.

युवाओं को बताया देश की ताकत

युवाओं को लेकर दिए गए अपने बयान पर भी तेज प्रताप यादव ने सफाई दी. उन्होंने कहा कि युवा और नौजवान किसी भी तरह से कमजोर नहीं हैं. उन्होंने कहा कि युवा देश की असली ताकत हैं और जब युवा जागते हैं तो बदलाव तय होता है.

तेज प्रताप ने कहा कि युवाओं को सही दिशा देने की जरूरत है. अगर युवा सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें तो समाज और देश दोनों बदल सकते हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

गठबंधन पर भी दिया संकेत

भाजपा के साथ संभावित गठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल पर तेज प्रताप यादव ने कहा कि अगर मां की कृपा रही तो गठबंधन भी हो सकता है. उन्होंने इस पर ज्यादा खुलकर कुछ नहीं कहा. भोजपुरी अभिनेता खेसारीलाल यादव की भाजपा नेताओं से मुलाकात को लेकर उन्होंने कहा कि यह उनका निजी फैसला है और पार्टी को इसकी कोई जानकारी नहीं है.

इसे भी पढ़ें: गैंगस्टर के घर पुलिस की तलाशी मामले में पटना SSP ने लिया एक्शन, हाथीदह और पंचमहला के SHO सस्पेंड

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >