RJD में वापसी पर तेज प्रताप ने तोड़ी चुप्पी, गीता की कसम खाकर कह दी बड़ी बात

Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव ने बड़ा बयान देते हुए साफ कर दिया कि वह किसी भी हालत में आरजेडी में वापस नहीं जाएंगे. परिवार से दूरी, राजनीति में साजिश, नीतीश कुमार, मोदी, राहुल गांधी और भोजपुरी संगीत पर उन्होंने अपनी बात रखी है.

Tej Pratap Yadav: लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने एक यूट्यूबर से बातचीत में कहा कि वह गीता पर हाथ रखकर कसम खाते हैं कि जान दे देंगे, लेकिन कभी भी राष्ट्रीय जनता दल में वापस नहीं जाएंगे. उन्होंने दो टूक कहा कि उनके अंतिम समय में भी सिर्फ जेजेडी पार्टी का ही कफन उन पर डाला जाएगा. इस बयान ने साफ कर दिया कि वह अपनी राजनीतिक राह अलग मान रहे हैं.

खुद को बताया महादेव का सच्चा भक्त

तेज प्रताप ने खुद को महादेव का सच्चा भक्त बताते हुए कहा कि वह झूठ बोलने वालों में से नहीं हैं. उन्होंने कहा कि परिवार और राजनीति दोनों जगह उन्होंने काफी दर्द झेला है. बिना किसी का नाम लिए उन्होंने कुछ लोगों को जयचंद बताया और इशारों में आरोप लगाया कि साजिश के तहत उन्हें परिवार से दूर किया गया.

पीएम मोदी और राहुल गांधी पर क्या बोले

बातचीत के दौरान जब उनसे राहुल गांधी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने दिलचस्प अंदाज में जवाब दिया. तेज प्रताप ने कहा कि राहुल गांधी उन्हें इसलिए अच्छे लगते हैं क्योंकि वह फटफटिया चलाते हैं, लेकिन मोदी भी उन्हें पसंद हैं. वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जनता ने भरोसा करके उन्हें सत्ता दी, लेकिन वह बीच रास्ते में ही साथ छोड़ देते हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

भोजपुरी इंडस्ट्री पर नाराज दिखे

तेज प्रताप यादव ने भोजपुरी इंडस्ट्री को लेकर भी नाराजगी जाहिर की. उन्होंने कहा कि आज के दौर में भोजपुरी संगीत में काफी गंदगी आ गई है. पवन सिंह और खेसारी लाल यादव का नाम लेते हुए उन्होंने कहा कि पहले भिखारी ठाकुर का विदेसिया समाज और परिवार को जोड़ता था, लेकिन अब भोजपुरी की दिशा बदल गई है.

इसे भी पढ़ें: आनंद मोहन के आरोपों पर जदयू का पलटवार, पार्टी नेता बोले- नीतीश कुमार न होते तो जेल में ही रहते

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Paritosh shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >