तेज प्रताप-ऐश्वर्या तलाक केस में सुलह होगी या बढ़ेगी जंग? 24 फरवरी को फैसला

Tej Pratap-Aishwarya Controversy: पटना की फैमिली कोर्ट में 24 फरवरी को होने वाली सुनवाई से पहले तेज प्रताप और ऐश्वर्या के तलाक मामले ने फिर तूल पकड़ लिया है. तीसरी बार सुलह की कोशिश होनी है. जबकि अनुष्का एंगल ने विवाद को और जटिल बना दिया है.

Tej Pratap-Aishwarya Controversy: बिहार की राजनीति से अलग इस वक्त सबसे ज्यादा चर्चा एक पारिवारिक संग्राम की है. नाम हैं- तेज प्रताप यादव, ऐश्वर्या और अनुष्का यादव. तीनों फिर सुर्खियों में हैं. 24 फरवरी को पटना की फैमिली कोर्ट में अहम सुनवाई होनी है. यह तलाक मामले की तीसरी मध्यस्थता होगी. यानी सुलह की एक और कोशिश होगी. सवाल वही है- रिश्ता बचेगा या कानूनी जंग और तेज होगी?

तीसरी बार सुलह की पहल

फैमिली कोर्ट के प्रिंसिपल जज सुनील दत्त पांडेय के समक्ष दोनों पक्ष पेश होंगे. अदालत ने आपसी सहमति से समाधान निकालने को कहा है. इससे पहले दो बार मध्यस्थता हो चुकी है. एक बैठक चिड़ियाघर में हुई थी. दूसरी एक बड़े होटल में. दोनों बार नतीजा नहीं निकला. बताया जा रहा है कि इस बार अदालत का रुख ज्यादा सख्त है.

हाईकोर्ट से लौटकर फिर फैमिली कोर्ट

मामला पहले पटना हाईकोर्ट पहुंचा था. हाईकोर्ट ने ऐश्वर्या की रिव्यू पिटीशन खारिज कर दी. साथ ही छह महीने में निपटारे का निर्देश दिया था. समयसीमा खत्म हो गई. लेकिन मामला अभी भी लंबित है. कानूनी दलीलें और निजी आरोप इसे और उलझा रहे हैं.

आरोप और जवाब

ऐश्वर्या ने अपनी सास पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था. वहीं तेज प्रताप तलाक पर अड़े बताए जाते हैं.
कानूनी जानकारों का कहना है कि पुख्ता साक्ष्य जरूरी होंगे. सबूत कमजोर हुए तो याचिका खारिज भी हो सकती है. अगर वैवाहिक संबंधों से बाहर रिश्ते के आरोप साबित होते हैं, तो केस नया मोड़ ले सकता है.

गुजारा भत्ता और मकान विवाद

फैमिली कोर्ट पहले ही अंतरिम गुजारा भत्ता देने का आदेश दे चुकी है. गोला रोड स्थित फ्लैट को लेकर भी विवाद है. ऐश्वर्या ने एसके पुरी में सुविधायुक्त आवास और डेढ़ लाख रुपये मासिक भत्ता की मांग की है. दोनों की शादी 12 मई 2018 को हुई थी. छह महीने बाद ही नवंबर 2018 में तलाक की अर्जी दाखिल कर दी गई थी.

अनुष्का एंगल से बढ़ी हलचल

मई 2025 में सोशल मीडिया पर अनुष्का के साथ तस्वीर वायरल हुई. पोस्ट में 12 साल पुराने रिश्ते का दावा किया गया. बाद में तेज प्रताप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इससे इनकार किया. अब अनुष्का के मां बनने और बेटी ‘उज्जैनी’ के जन्म की खबर से नया विवाद खड़ा हो गया है. तेज प्रताप ने साफ कहा है न अनुष्का और ना ही बच्ची से कोई संबंध है.

24 फरवरी पर टिकी नजर

अब सबकी निगाह सुनवाई पर है. क्या तीसरी कोशिश में सुलह होगी? या तलाक की राह और साफ हो जाएगी? सियासत, परिवार और अदालत के बीच फंसा यह मामला आने वाले दिनों में बड़ा मोड़ ले सकता है.

Also Read: गया में लगेगा 5000 करोड़ का स्टील प्लांट, हजारों युवाओं को मिलेगा रोजगार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >