Tej Pratap-Aishwarya Divorce Case: तेजप्रताप-ऐश्वर्या तलाक मामले में कोर्ट ने क्या कहा ? अब इस दिन होगी सुनवाई

Tej Pratap-Aishwarya Divorce Case: तेजप्रताप यादव और ऐश्वर्या राय के तलाक मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. दरअसल, आज की सुनवाई टल गई है. कोर्ट ने अगली सुनवाई को लेकर तारीख 21 जून की तय की. इसके साथ ही कोर्ट ने बड़ा आदेश भी दिया.

Tej Pratap-Aishwarya Divorce Case: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव और ऐश्वर्या राय के तलाक मामले में आज कोर्ट में सुनवाई थी, जो टल गई. दरअसल दोनों पक्षों को बड़ा आदेश भी जारी किया गया. इस मामले में अब 21 जून को सुनवाई होगी. जानकारी के मुताबिक, ऐश्वर्या राय की तरफ से मुख्य वकील नीलांचल चटर्जी सुनवाई के लिए कोर्ट में पेश नहीं हुए. जिसके बाद जूनियर वकील की ओर से नई तारीख देने की मांग की. वकील की ओर से 2 सप्ताह का समय मांगा गया. जिसके बाद कोर्ट ने मांग को स्वीकार किया और अब अगली सुनवाई 21 जून को होगी.

कोर्ट ने दिया बड़ा आदेश

खबर की माने तो, दोनों पक्षों की ओर से सीनियर वकील को अगली सुनवाई के दौरान उपस्थित होने का आदेश दिया गया. यह बता दें कि, आज सुनवाई के दौरान तेजप्रताप की ओर से सीनियर वकील जगन्नाथ सिंह मौजूद थे. लेकिन, ऐश्वर्या राय की ओर से मांग किए जाने के बाद कोर्ट ने सुनवाई की अगली तारीख तय की. बता दें कि, इन दिनों तेजप्रताप यादव और अनुष्का यादव को लेकर विवाद गहराया हुआ है. आज कोर्ट में किसी तरह का वाद-विवाद ना हो, उसे देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया था. हालांकि, सुनवाई टल गई.

लंबे समय से कोर्ट में चल रहा तलाक का मामला

बता दें कि, तेजप्रताप यादव और ऐश्वर्या राय के तलाक का मामला कोर्ट में लंबे समय से चल रहा है. अब तक इस मामले में कोर्ट की ओर से कोई फैसला नहीं सुनाया गया. इस बीच तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया के जरिये अपने 12 साल पुराने प्यार का इजहार किया. जिसके बाद विवाद और भी बढ़ गया है. हलांकि, अब अगली सुनवाई 21 जून को होगी, जिस पर हर किसी की निगाहें टिक गई है.

Also Read: IRCTC Tender Scam: रेलवे टेंडर घोटाला मामले में लालू परिवार पर आरोप तय करने का फैसला सुरक्षित, अब इस दिन होगी सुनवाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >