पइन में डूबने से किशोरी की हुई मौत

patna news: दनियावां. थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव में रविवार की दोपहर बाद नौ वर्षीय किशोरी की पानी भरे पइन में डूबने से मौत हो गयी.

दनियावां. थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव में रविवार की दोपहर बाद नौ वर्षीय किशोरी की पानी भरे पइन में डूबने से मौत हो गयी. बताया जाता है कि सलारपुर गांव के ग्रामता पूजा का आयोजन किया गया था. जो गांव से कुछ दूरी पर एक मंदिर में किया जा रहा था. धर्मेंद्र बिंद की बड़ी बेटी ग्रामता पूजा में भाग लेने गयी थी. उसके पीछे उसकी छोटी बहन आरती कुमारी नौ वर्ष भी चली गयी. रास्ते में एक पइन था जिसके किनारे से आरती जा रही थी अचानक पैर फिसलने से वह पइन में गिर गयी. लगभग एक घंटे के बाद उसकी खोज हुई तो पता चला कि वह अपनी बड़ी बहन के पीछे गयी थी. और वह लापता हो गयी. सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन के थानाध्यक्ष अनिल प्रसाद दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और आरती की खोज स्थानीय गोताखोर से कराई गयी. तब जाकर आरती का शव पइन से बाहर निकाला गया. आरती दो बहनों और दो भाइयों में छोटी थी. उसके मौत की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गयी. दनियावां प्रखंड प्रमुख विनोद कुमार भी मौके पर पहुंच कर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी.

मोकामा में नाली में गिरे मासूम की गयी जान

मोकामा. रविवार की शाम मोकामा नगर परिषद के वार्ड संख्या चार, इंदिरा नगर में नाली में डूबकर एक मासूम की मृत्यु हो गयी. दो वर्षीय मासूम दिलखुश कुमार इंदिरा नगर निवासी मिथुन मांझी का पुत्र था. स्थानीय लोगों ने बताया कि शाम में खेलने के दौरान घर के निकट ही वो खुली नाली में गिर गया. काफी देर तक जब वो नजर नहीं आया तो घर वाले उसे खोजने लगे तो वो नाली में गिरा हुआ मिला. लोगों ने बाहर निकाल कर देखा तो उसकी मृत्यु हो चुकी थी. वहीं मरांची थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगा घाट पर गंगा स्नान के दौरान एक किशोर की गंगा में डूबकर मृत्यु हो गयी. मृतक अमन कुमार (11) मरांची दक्षिणी पंचायत के काली स्थान के निकट रहने वाले अरविंद कुमार का पुत्र था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >