क्यूआर कोड से प्रतिदिन चेतना सत्र से शिक्षक प्राप्त करेंगे सामग्री

जिला अध्ययन अनुश्रवण कोषांग की ओर से स्कूली बच्चों के लिए संसाधन सामग्री तैयार कर प्रतिदिन क्यूआर कोड स्कैन कर शिक्षक प्राप्त कर सकते हैं

संवाददाता, पटना

सरकारी स्कूलों में नये सत्र की पढ़ाई शुरू हो गयी है. स्कूली बच्चों के लिए चेतना सत्र में जेनरल नॉलेज और करेंट अफेयर्स की जानकारी देने के लिए चेतना सत्र संसाधन सामग्री स्कूलों को भेजने के लिए क्यूआर कोड जेनरेट किया गया है. जिला अध्ययन अनुश्रवण कोषांग की ओर से स्कूली बच्चों के लिए संसाधन सामग्री तैयार कर प्रतिदिन क्यूआर कोड स्कैन कर शिक्षक प्राप्त कर सकते हैं. प्रतिदिन चेतना सत्र में सर्वधर्म प्रार्थना और राष्ट्रगीत के बाद संविधान की प्रस्तावना को पढ़ा जायेगा. इसके बाद प्रत्येक दिन के ऐतिहासिक तथ्यों से बच्चों को अवगत कराया जायेगा. इसके साथ ही आज के विचार के माध्यम से बच्चों को मोटिवेट किया जायेगा. चेतना सत्र में बच्चों को जेनरल नॉलेज और करेंट अफेयर्स से भी अवगत कराया जायेगा. जिला अध्ययन अनुश्रवण कोषांग की ओर से प्रतिदिन स्कूलों को करेंट अफेयर्स की लिस्ट क्यूआर कोड के माध्यम से भेजी जायेगी जिसे प्रतिदिन चेतना सत्र में बच्चों के समक्ष बताया जायेगा. जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने सभी स्कूलों के प्राचार्यों को अध्ययन अनुश्रवण कोषांग के इस मुहिम से जुड़ने का निर्देश दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amber md

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >