पीयू : मांगें पूरी नहीं होने पर 17 जनवरी से धरना प्रदर्शन करेंगे शिक्षक संघ के सदस्य

पटना विश्वविद्यालय शिक्षक संघ की ओर से जनरल बॉडी की ऑनलाइन बैठक प्रो अभय कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गयी

संवाददाता, पटना

पटना विश्वविद्यालय शिक्षक संघ की ओर से जनरल बॉडी की ऑनलाइन बैठक प्रो अभय कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में मेटरनिटी लीव, प्रमोशन, सर्विस कंफर्मेशन, एरियर पेमेंट, पे वेरिफिकेशन एवं पे फिक्सेशन, रिसर्च स्कॉलर एलॉटमेंट, चाइल्ड केयर लीव के साथ अन्य मुद्दों व विश्वविद्यालय में शिक्षकों के संदर्भ में वर्तमान वातावरण पर सघन चर्चा हुई. बैठक में सभी मुद्दों पर आम सहमति बनी और कुलपति से इसे पूरा करने का विनम्र आग्रह किया गया. इसके साथ ही साथ इन मांगों को पूरा करवाने के लिए ठोस कदम उठाने पर भी चर्चा की गयी. अतः बैठक में उपस्थित सभी शिक्षकों व पुटा पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि 16 जनवरी 2026 तक मांग पूरी नहीं होने की स्थिति में 17 जनवरी 2026 (शनिवार) को सामूहिक आकस्मिक अवकाश पर रहकर पटना विश्वविद्यालय मुख्यालय परिसर में धरना देंगे. इसके बाद भी अगर मांगें पूरी नहीं की गयीं, तो फरवरी माह में आंदोलन तेज किया जायेगा. पटना विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के महासचिव एवं संघ के मीडिया प्रभारी डॉ विभाष रंजन ने बताया कि अभी तक सात एक्जीक्यूटिव कमेटी की मीटिंग तथा चार जनरल बॉडी की मीटिंग में कई मांगों को पास करवा कर कुलपति महोदय को दिया जा चुका है. लेकिन कई मांगें अब तक पूरी नहीं की गयीं. राजभवन ने पुटा के आग्रह पर चाइल्ड केयर लीव के आवेदन पर संज्ञान लेकर इसे प्रक्रियाधीन किया. लेकिन पीयू के द्वारा मेटरनिटी लीव को छः महीने (राजभवन से स्वीकृति की प्रत्याशा में) से अचानक तीन महीने कर दिया गया. हाल ही में एक शिक्षिका को छः सप्ताह का मेटरनिटी लीव दिया गया है. बैठक में सामूहिक आकस्मिक अवकाश एवं धरना का निर्णय लिया गया है. इस ऑनलाइन बैठक में कई पुटा पदाधिकारी एवं सैकड़ों शिक्षक मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMBER MD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >