2206 शिक्षा सेवक/ तालिमी मरकज बहाली के लिए 30 अप्रैल तक आवेदन

2206 शिक्षा सेवक/ तालिमी मरकज बहाली के लिए 30 अप्रैल तक आवेदन

संवाददाता,पटना

शिक्षा विभाग ने महादलित,दलित और अल्पसंख्यक अति पिछड़ा वर्ग अक्षर आंचल योजना के तहत शिक्षा सेवक / शिक्षा सेवक (तालीमी मरकज) के 2206 रिक्त पदों पर नियोजन के लिए समय बद्ध कैलेंडर जारी किया है. जिन जगहों पर रिक्तियों का सर्वेक्षण हो चुका है, वहां चयन प्रक्रिया 15 जून तक पूरी करनी है. जहां रिक्तियों का सर्वेक्षण अभी अधूरा है, वहां की चयन प्रक्रिया 30 जून निबटानी है. विभाग ने नियोजन के लिए वर्क कैलेंडर जारी कर दिया है. वर्क कलेंडर में कार्य,उसको पूरा करने की समयावधि और जवाबदेह अफसर की जिम्मेदारी तय कर दी गयी है. इस आशय के दिशा निर्देश शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ एस सिद्धार्थ ने जारी कर दिये हैं.

नियोजन के लिए गठित की जाने वाली समिति की अध्यक्षता संबंधित वार्ड के निर्वाचित सदस्य करेंगे. साक्षरता के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी,बीइओ और चिन्हित विद्यालय के प्रधानाध्यापक मेधा अंक की गणना करेंगे. नियोजन पत्रों का वितरण साक्षरता के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी करेंगे. खास निर्देश– जो रिक्त पद पहले भरे जा चुके हैं, उनको छोड़ कर हटाये गये सामान्य जाति के शिक्षा सेवकों और जिनके चयन या सेवा मुक्ति के मामले हाइकोर्ट या सक्षम प्राधिकार में लंबित हैं, उतने वादों व स्थान को सुरक्षित रखते हुए जिला स्तर पर शेष रिक्त 2206 शिक्षा सेवक (तालीमी मरकज ) का चयन किया जाना है. यह सुनिश्चित किया जायेगा कि निर्धारित लक्ष्य के अनुसार ही शिक्षा सेवक या तालीमी मरकज का चयन किया जाये.

——–वर्क कैलेंडर इस प्रकार है—–

कार्य- निर्धारित तिथि

नियोजन करने समिति का गठन- 15 अप्रैल

एनआइसी ,प्रखंड और पंचायत के सार्वजनिक स्थान पर नियोजन के विज्ञापन की सूचना- 20 अप्रैल तक

आवेदन प्राप्त करना- 30 अप्रैल तक

मेधा अंक की गणना- पांच मई

आपत्ति आमंत्रण- 10 मई

आपत्ति निराकरण- 15 मई

अंतिम मेधा सूची का प्रकाशन- 22 मई

मेधा सूची का अनुमोदन- 29 मई

प्रशिक्षण के लिए नवचयनित शिक्षा सेवकों की सूची का प्रेषण- पांच जून

प्रशिक्षण एवं नियोजन पत्र वितरण- 15 जून

नोट– इसी प्रकार जहां अभी सर्वेक्षण कार्य अधूरा है, वहां का वर्क कैलेंडर 15 अप्रैल से शुरू होकर 30 जून तक संचालित होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Mithilesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >