शपथ ग्रहण समारोह की वजह से शहर के अधिकतर स्कूल आज रहेंगे बंद

राज्य के मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर गुरुवार को गांधी मैदान में आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह को लेकर शहर के अधिकतर निजी स्कूल बंद रहेंगे

संवाददाता, पटना

राज्य के मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर गुरुवार को गांधी मैदान में आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह को लेकर शहर के अधिकतर निजी स्कूल बंद रहेंगे. कार्यक्रम को लेकर जारी किये गये ट्रैफिक प्लान में मुख्य सड़कें बंद होने की वजह से निजी स्कूल संचालकों ने गुरुवार को स्कूल बंद रखने की घोषणा की है. बच्चों को स्कूल आने-जाने में परेशानी न हो इसको देखते हुए शहर के अधिकतर निजी स्कूल बंद रहेंगे. इसमें गांधी मैदान सर्किल के संत जेवियर्स हाइस्कूल, क्राइस्ट चर्च डायोसेशन स्कूल, संत जोसेफ कॉन्वेंट हाइस्कूल, संत कैरेंस हाइस्कूल, संत डोमेनिक हाइस्कूल, संत माइकल हाइस्कूल समेत अन्य निजी स्कूल बंद रहेंगे. इसके साथ ही शहर के डीएवी समेत विभिन्न निजी स्कूलों ने भी इंटरनल टेस्ट और यूनिट टेस्ट को स्थगित कर टेस्ट की तिथि आगे बढ़ा दी है. कई स्कूलों ने गुरुवार को सुबह आठ से 11:30 बजे तक ऑनलाइन क्लास संचालित करने की सूचना मैसेज के माध्यम से अभिभावकों और विद्यार्थियों को दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMBER MD

AMBER MD is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >