निशांत कुमार शपथ लेंगे या नहीं? जदयू एमएलसी ने बताई पार्टी के नेताओं की इच्छा, कल खुलेगा राज

Bihar Cabinet Expansion: बिहार में 7 मई को सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल का बड़ा विस्तार होने जा रहा है. गांधी मैदान में भव्य समारोह की तैयारी है. इस बीच नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के मंत्री बनने की चर्चा ने जदयू और बिहार की राजनीति में हलचल मची हुई है.

Bihar Cabinet Expansion: बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल का विस्तार 7 मई को होने जा रहा है. भाजपा नेतृत्व वाली नई सरकार के इस पहले बड़े कैबिनेट विस्तार को ऐतिहासिक और भव्य बनाने के लिए तैयारियां अंतिम दौर में हैं. पटना के गांधी मैदान में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह को लेकर राजनीतिक हलचल तेज है. इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की चर्चा ने बिहार की सियासत को और गर्म कर दिया है.

निशांत कुमार के नाम पर बढ़ी राजनीतिक चर्चा

निशांत कुमार इन दिनों बिहार के अलग-अलग जिलों में सद्भाव यात्रा कर रहे हैं. उनके लगातार जनसंपर्क अभियान के बीच अब उनके मंत्री बनने की अटकलों ने जदयू कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भर दी है. पार्टी के भीतर कई नेता चाहते हैं कि निशांत कुमार सक्रिय भूमिका निभाएं और सरकार का हिस्सा बनें.

जदयू एमएलसी संजय गांधी ने कहा कि पार्टी के कई नेताओं की इच्छा है कि निशांत कुमार मंत्रिमंडल में शामिल हों. हालांकि उन्होंने साफ किया कि अंतिम फैसला खुद निशांत कुमार को लेना है. फिलहाल निशांत अपनी राजनीतिक समझ, सामाजिक जुड़ाव और बिहार की जमीनी स्थिति को बेहतर तरीके से समझने में लगे हैं. ऐसे में उनके मंत्री बनने को लेकर तस्वीर अभी पूरी तरह साफ नहीं मानी जा रही है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

गांधी मैदान में भव्य होगा समारोह

7 मई को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है. इसे बिहार की राजनीति के बड़े शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है. समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा समेत कई बड़े राष्ट्रीय नेता शामिल होंगे.

इस कार्यक्रम में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के नेता जीतन राम मांझी, बिहार एनडीए के सांसद, केंद्रीय मंत्री और कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे.

इसे भी पढ़ें: 9 मई तक पूरे बिहार में बिगड़ा रहेगा मौसम का हाल, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >