'बंटवारा 1947' के प्रमोशन के लिए पहली बार पटना आएंगे सनी देओल, 2 अगस्त को होगा मेगा इवेंट

Bantwara 1947 Movie Promotion: आमिर खान प्रोडक्शंस की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बंटवारा 1947' के प्रचार के लिए बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल पहली बार पटना पहुंचेंगे. 2 अगस्त को बिहार की राजधानी में फिल्म का प्रमोशन होगा, जिससे फैंस में उत्साह है.

Bantwara 1947 Movie Promotion: आमिर खान प्रोडक्शंस की बहुप्रतीक्षित फिल्म बंटवारा 1947 के प्रमोशन के लिए बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल पहली बार पटना पहुंचेंगे. फिल्म की स्टार कास्ट 2 अगस्त 2026 को बिहार की राजधानी में दर्शकों के बीच फिल्म का प्रचार करेगी. राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी इस फिल्म के ट्रेलर को देशभर में शानदार प्रतिक्रिया मिली है, जिसके बाद इसे वर्ष की चर्चित फिल्मों में गिना जा रहा है.

पहली बार पटना आएंगे सनी देओल

जयपुर में प्रमोशनल कार्यक्रम के दौरान मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद अब फिल्म की टीम पटना पहुंचने की तैयारी में है. यह सनी देओल का पहला पटना दौरा होगा. उनकी फिल्मों को बिहार और खासकर पटना के दर्शकों का हमेशा भरपूर प्यार मिला है. गदर 2 ने भी पटना बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था. ऐसे में उनके आगमन को लेकर प्रशंसकों में खासा उत्साह है.

बंटवारे की पृष्ठभूमि पर आधारित है फिल्म

बंटवारा 1947 भारत-पाकिस्तान विभाजन की दर्दनाक पृष्ठभूमि पर आधारित एक भावनात्मक कहानी है. फिल्म इंसानियत, उम्मीद और करुणा के संदेश को केंद्र में रखती है. ट्रेलर में दिखाए गए दृश्य और संवाद दर्शकों को भावुक करने के साथ-साथ इतिहास के उस दौर की याद दिलाते हैं.

दमदार स्टारकास्ट से सजी है फिल्म

फिल्म में शबाना आज़मी, सनी देओल, प्रीति जिंटा, करण देओल, अली फज़ल और अभिमन्यु सिंह अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. यह फिल्म करीब तीन दशक बाद निर्देशक राजकुमार संतोषी और सनी देओल की सफल जोड़ी को एक बार फिर साथ लेकर आ रही है.

ए.आर. रहमान का संगीत, जावेद अख्तर के गीत

आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म का संगीत ए.आर. रहमान ने तैयार किया है, जबकि गीत जावेद अख्तर ने लिखे हैं. फिल्म के निर्माता आमिर खान और अपर्णा पुरोहित हैं.

14 अगस्त को होगी रिलीज

फिल्म बंटवारा 1947 स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म के प्रमोशनल टूर के तहत पटना में आयोजित कार्यक्रम को लेकर फिल्म प्रेमियों और सनी देओल के प्रशंसकों में उत्सुकता बढ़ गई है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Himanshu

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >