अब दुनिया चखेगी 'सुधा' की मिठास, अमेरिका और कनाडा पहुंचेगा बिहार का घी और गुलाब जामुन

Bihar News: बिहार का प्रसिद्ध ‘सुधा ब्रांड’ अब अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी पहचान बनाने को तैयार है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन (कॉम्फेड) के उत्पादों के पहले निर्यात खेप को हरी झंडी दिखाई.

Bihar News: बिहार का प्रसिद्ध ‘सुधा ब्रांड’ अब अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी पहचान बनाने को तैयार है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन (कॉम्फेड) के उत्पादों के पहले निर्यात खेप को हरी झंडी दिखाई. सुधा घी, गुलाब जामुन और मखाना अब अमेरिका और कनाडा के बाजारों में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे.

विदेशों तक पहुंचेगा बिहार का स्वाद

गुजरात के मुद्रा पोर्ट और कोलकाता पोर्ट से 5700 किलो घी, 500 किलो मखाना और 5000 किलो गुलाब जामुन विदेशों के लिए रवाना किया गया. 48 लाख रुपए के इस निर्यात खेप में सुधा घी को 1, 5 और 10 किलो के पैक में अमेरिका भेजा जा रहा है, जबकि सुधा गुलाब जामुन 1 किलो पैक में कनाडा पहुंचेगा.

बिहार के पशुपालकों के लिए गौरव का क्षण

सीएम नीतीश कुमार ने इस मौके पर कहा कि यह बिहार के किसानों और पशुपालकों के लिए गर्व की बात है. उन्होंने कॉम्फेड को बधाई देते हुए कहा कि यह सिर्फ एक शुरुआत है आने वाले समय में और उत्पादों का निर्यात होगा.

पढ़िए प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: राजा अजातशत्रु ने क्यों की थी पिता की हत्या? नगरवधू आम्रपाली का इससे क्या था कनेक्शन

उत्पादों की गुणवत्ता में हुआ सुधार

कॉम्फेड के प्रबंध निदेशक राज कुमार ने बताया कि उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार के चलते अब उनकी सेल्फ लाइफ बढ़ गई है. अब सुधा घी 1.5 साल और गुलाब जामुन 1 साल तक ताजा रहेगा. बिहार के दुग्ध उत्पाद और पारंपरिक खाद्य सामग्री अब वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं. कॉम्फेड की इस पहल से बिहार के पशुपालकों और किसानों की आय में वृद्धि होगी, साथ ही प्रदेश के उत्पादों की गुणवत्ता और लोकप्रियता भी बढ़ेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >