पटना के मरीन ड्राइव पर जलती गाड़ी से कूदकर ड्राइवर ने बचाई जान, हादसे का लाइव वीडियो आया सामने

Patna News: राजधानी पटना के JP गंगा पथ (मरीन ड्राइव) पर सोमवार को एक बड़ा हादसा टला है. पाटलिपुत्र से पटना सिटी की ओर जा रही एक कुरियर मैक्सी में अचानक आग लग गई. जिसका लाइव वीडियो सामने आया है.

Patna News: राजधानी पटना के JP गंगा पथ (मरीन ड्राइव) पर सोमवार को एक बड़ा हादसा टला है. पाटलिपुत्र से पटना सिटी की ओर जा रही एक कुरियर मैक्सी में अचानक आग लग गई. जिसके बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया. घटना के बाद ड्राइवर और खलासी ने सूझबूझ दिखाते हुए गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई. मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी में कोई सामान नहीं था.

आग पर काबू पाते फायर ब्रिगेड के कर्मी

Also Read: स्कूल जा रही BPSC शिक्षिका की पेड़ गिरने से मौत, हादसे का लाइव वीडियो देखिए

फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

सुलतानगंज थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव पर हुई इस घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. अग्निशमन टीम के अधिकारी दयानंद सिंह के नेतृत्व में टीम ने आग पर काबू पाया. ड्राइवर ने बताया कि गाड़ी की इंजन से अचानक धुआं निकलने के बाद यह हादसा हुआ. हालांकि आग लगने के सटीक कारणों की जांच की जा रही है. घटना के दौरान मरीन ड्राइव पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था.

धू-धूकर जल रही है गाड़ी

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >