विद्यार्थियों को स्कूल की छत व गमले में सब्जी उगाने की दी जायेगी ट्रेनिंग

शिक्षा विभाग की ओर से राज्य के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को पढ़ाई के साथ ही बागबानी के गुर सिखाने के लिये पोषण वाटिका तैयार करने को लेकर सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को सूची भेजी गयी है.

संवाददाता, पटना शिक्षा विभाग की ओर से राज्य के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को पढ़ाई के साथ ही बागबानी के गुर सिखाने के लिये पोषण वाटिका तैयार करने को लेकर सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को सूची भेजी गयी है. जिले में 898 स्कूलों का चयन पोषण वाटिका तैयार करने के लिए किया गया था. लक्ष्य के मुकाबले 394 स्कूलों में पोषण वाटिका तैयार कर ली गयी है. बाकी चयनित स्कूलों में भी पोषण वाटिका अप्रैल के पहले सप्ताह तक तैयार की जानी है. जिन स्कूलों में पोषण वाटिका तैयार की जायेगी, उन्हें पांच हजार रुपये केंद्र सरकार की ओर से दी जायेगी. इस राशि से उपकरण, बीज, पौधा व अन्य सामग्री खरीदी जायेगी. जिन स्कूलों में जगह की कमी है वहां के बच्चों को स्कूल की छत, बाल्टी, प्लास्टिक की बोतल और गमले में पौधे उगाने का प्रशिक्षण दिया जायेगा. विद्यार्थियों को गमले और प्लास्टिक की बोतल में पौधे उगाने की जानकारी देने के लिये वर्कशॉप भी आयोजित किया जायेगा. कम जगह में पोषण वाटिका में उगाई जाने वाली सब्जियों की भी लिस्ट तैयार की गयी है. इसमें पालक, मूली, धनिया, मेथी, टमाटर, मिर्च, गाजर और पुदीना को शामिल किया गया है. सभी स्कूलों को प्रधानाध्यापकों को अपने-अपने स्कूलों में इन पौधे को अधिक से अधिक संख्या में लगाने का निर्देश दिया गया है. वहीं जिन स्कूलों में पर्याप्त जगह है वहां के वाटिका में बच्चों को गोभी, मटर और अन्य सीजनल सब्जियों की खेती के तरीके और सिंचाई के बारे में जानकारी दी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >