जर्मन स्पेल बी 3.0 में विद्यार्थियों ने दिखायी अपनी प्रतिभा

बापू टावर में जर्मन स्पेल बी 3.0 का रविवार को आयोजन किया गया. इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों को विदेशी भाषा शिक्षा को बढ़ावा देने के लिये कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

संवाददाता, पटना बापू टावर में जर्मन स्पेल बी 3.0 का रविवार को आयोजन किया गया. इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों को विदेशी भाषा शिक्षा को बढ़ावा देने के लिये कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें बिहार और झारखंड के 11 स्कूलों के दो हजार विद्यार्थियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया. प्रारंभिक दौर में 238 विद्यार्थियों ने अंतिम चरण के लिये क्वालिफाई किया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि मौजूद रहे. उन्होंने कहा कि भाषा शिक्षण को वैश्विक स्तर पर सक्षम और आत्मविश्वासी नागरिक निर्माण के लिये महत्वपूर्ण साधन बताया. वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में भवन निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव विनय कुमार ने छात्रों को शैक्षणिक उत्कृष्टता और आजीवन सीखने के लिये प्रेरित किया.

जर्मन स्पेल बी 3.0 में यह बने विजेता

विद्यार्थी का नाम- स्कूल

रिशव राज- रेडिएंट इंटरनेशनल स्कूल

रिदम- सरला बिड़ला पब्लिक स्कूल, रांची

प्रत्युष नंद- ट्रिनिटी ग्लोबल स्कूल

सारा मरियम- रेडिएंट इंटरनेशनल स्कूल

उमराह रहमान- इंफेंट जीसस स्कूल

अंशुमान- माउंट लिटेरा जी स्कूल

कनिष्क लाल- सरला बिड़ला पब्लिक स्कूल, रांची

कुमार श्रेयश- इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल

अर्नव राजरित- द त्रिभुवन स्कूल

कार्तिक राठोड़- रेडिएंट इंटरनेशनल स्कूल

श्रृृंखला सिंह- रेडिएंट इंटरनेशनल स्कूल

अंश राज- रेडिएंट इंटरनेशनल स्कूल

सिद्धि विनायक- लिटेरा वैली स्कूल

हर्ष कुमार- रेडिएंट इंटनरेशनल स्कूल

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DURGESH KUMAR

DURGESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >