जुलाई में होगा स्टूडेंट्स सेंट्रल सोसाइटी का चुनाव

मगध महिला कॉलेज में स्टूडेंट सेंट्रल सोसाइटी की ओर से कैबिनेट इलेक्शन का आयोजन होता है. इस इलेक्शन का मकसद कॉलेज में होने वाली एक्टिविटी और इसके क्रियान्वयन में योगदान देना है.

संवाददाता, पटना मगध महिला कॉलेज में स्टूडेंट सेंट्रल सोसाइटी की ओर से कैबिनेट इलेक्शन का आयोजन होता है. इस इलेक्शन का मकसद कॉलेज में होने वाली एक्टिविटी और इसके क्रियान्वयन में योगदान देना है. पिछले साल इसका आयोजन जुलाई के महीने में किया गया था. इस बार यह इलेक्शन जुलाई में ही आयोजित किया जायेगा. अभी छात्राओं के सेमेस्टर की परीक्षाएं चल रही हैं और फिर गर्मी की छुट्टियां हो जायेंगी. छुट्टी के बाद छात्राओं को नॉमिनेशन को लेकर जानकारी दी जायेगी. ऐसे में यह इलेक्शन जुलाई में आयोजित होगा. उसी वक्त प्राचार्या की ओर निर्णय लिया जायेगा कि नॉमिनेशन फॉर्म कब जारी होगा. इस इलेक्शन में सेकेंड इयर की छात्राएं भाग लेती हैं, जिसमें 13 पदों के लिए इलेक्शन होता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By JUHI SMITA

JUHI SMITA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >