पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव 28 जनवरी को, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
कैंपस से लेकर मतगणना केंद्र तक पुलिस की सख्त निगरानी, बीएनएसएस 163 लागू
संवाददाता, पटना
पटना यूनिवर्सिटी में शनिवार को छात्र संघ चुनाव को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और स्वच्छ तरीके से संपन्न कराने के लिए विश्वविद्यालय परिसर और संबद्ध कॉलेजों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. पुलिस प्रशासन ने पटना वीमेंस कॉलेज, मगध महिला कॉलेज समेत पटना यूनिवर्सिटी के अन्य कॉलेजों के अंदर और बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल सुबह से ही रहेंगे. कैंपस में प्रवेश और निकास बिंदुओं पर विशेष निगरानी रखी जायेगी. इसके अलावा पुलिस अधिकारियों ने विभिन्न कॉलेजों के प्राचार्यों के साथ बैठक कर चुनाव संबंधी तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की है.
वीडियोग्राफी के साथ होगी मॉनीटरिंग
चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता बनाये रखने के लिए मतदान के दौरान वीडियोग्राफी करायी जायेगी. पुलिस प्रशासन का कहना है कि हर गतिविधि पर नजर रखी जायेगी, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी की आशंका को तुरंत रोका जा सके. निर्देश जारी किया गया है कि मतदान करने के बाद कोई भी छात्र-छात्रा कैंपस में नहीं रुकेंगे. केवल चुनाव कार्य में लगे वालंटियर, अधिकृत कर्मी और पुलिस बल को ही परिसर में रहने की अनुमति होगी. इससे अनावश्यक भीड़ को रोका जा सकेगा और संभावित विवाद की स्थिति पर नियंत्रण रहेगा.
एसएसपी का सख्त निर्देश, फायरिंग की घटना से सबक
एसएसपी ने सभी पुलिस पदाधिकारियों को मुस्तैदी के साथ ड्यूटी पर तैनात रहने और लगातार भ्रमण करने का निर्देश दिया है. पूर्व में हुई फायरिंग की घटना को देखते हुए पुलिस को विशेष रूप से सतर्क रहने को कहा गया है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके.
मतगणना केंद्र पर बीएनएसएस 163
काउंटिंग को लेकर भी सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये गये हैं. मतगणना केंद्र के आसपास बैरिकेडिंग की गयी है और क्षेत्र में धारा बीएनएसएस 163 लागू कर दी गयी है. केवल अधिकृत पदाधिकारियों को ही मतगणना केंद्र में प्रवेश की अनुमति होगी. मतगणना केंद्र के अंदर और आसपास भी भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी है, ताकि परिणाम घोषित होने तक शांति व्यवस्था बनी रहे.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.