पीयू : छात्र संघ चुनाव के मद्देनजर कॉलेजों से मांगी गयी वोटर लिस्ट
संवाददाता, पटना
पटना विश्वविद्यालय की ओर से छात्र संघ चुनाव के मद्देनजर विश्वविद्यालय के अंतर्गत विभिन्न कॉलेजों से मतदाता सूची मांगी गयी है. इसमें कॉलेजों में रेगुलर और वोकेशनल कोर्स में कुल कितने विद्यार्थियों ने एडमिशन ले रखा है, इसका डिटेल विश्वविद्यालय को भेजना है. विद्यार्थियों की सूची हार्ड कॉपी में चार फरवरी तक डीन ऑफिस में जमा करना अनिवार्य है. वर्ष 2025 के मार्च में हुए छात्र संघ चुनाव में कुल 19 हजार मतदाताओं की सूची जारी की गयी थी. पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव 21 फरवरी को होने की संभावना है. चुनाव की घोषणा एक से दो दिन में कर दी जायेगी. विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो नमिता सिंह ने बताया कि छात्र संघ चुनाव को लेकर साइंस कालेज भौतिकी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ शंकर कुमार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नियुक्त किया गया है. छात्र संघ चुनाव की तिथि 21 फरवरी को निर्धारित है. चुनाव की घोषणा करने के लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को अधिकृत किया गया है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.