पटना सहित पूरे बिहार में आज भी छात्रों का प्रदर्शन जारी, तस्वीरों में देखें पूरी घटनाक्रम

पटना सहित पूरे बिहार में छात्रों का प्रदर्शन आज भी जारी है. सोनम वांगचुक के समर्थन में और परीक्षा पेपर लीक के विरोध में छात्र सड़कों पर उतरे हैं. इस रिपोर्ट में देखें घटनाक्रम.

1 / 8
पटना सहित पूरे बिहार में आज भी छात्रों का प्रदर्शन जारी, तस्वीरों में देखें पूरी घटनाक्रम
फुल स्क्रीन में देखें

पटना में छात्रों का प्रदर्शन

पटना सहित पूरे बिहार में आज भी छात्रों का प्रदर्शन जारी, तस्वीरों में देखें पूरी घटनाक्रम

2 / 8
फुल स्क्रीन में देखें

सायंस कॉलेज के पास छात्रों का प्रदर्शन

पटना सायंस कॉलेज के पास छात्रों का जमावड़ा लगा. छात्र हाथों में पोस्टर ले कर सोनम वांगचुक के समर्थन में नारे लगा रहे थे वहीं शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े रहे. यहां 6 छात्रों को डिटेन भी किया गया.

3 / 8
फुल स्क्रीन में देखें

पटना सायंस कॉलेज के पास बढ़ी सुरक्षा

पटना में आज छात्रों का आंदोलन जारी रहा. पटना कॉलेज के पास छात्रों का प्रदर्शन हुआ. इसको देखते हुए पटना सायंस कॉलेज के पास सुरक्षा पढ़ायी गई.

4 / 8
फुल स्क्रीन में देखें

पटना सायंस कॉलेज के पास छात्रों का प्रदर्शन

पटना सायंस कॉलेज के पास छात्रों का प्रदर्शन हुआ. पुलिस यहां छात्रों का आगे बढ़ने से रोक रही है. छात्र अपने मुद्दों के साथ आगे बढ़ने पर अड़े दिख रहे हैं.

5 / 8
फुल स्क्रीन में देखें

पटना सायंस कॉलेज के पास छात्रों को किया गया डिटेन

पटना सायंस कॉलेज के पास छात्रों को डिटेन किया गया. जानकारी के अनुसार 6 छात्रों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.

6 / 8
फुल स्क्रीन में देखें

पटना में मौेके पर SDM भी रहीं मौजूद

पटना में हुए आज छात्रों के प्रदर्शन के दौरान SDM भी सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए सड़क पर दिखीं. उनके साथ विभाग के और भी अधिकारी मौजूद थे.

7 / 8
फुल स्क्रीन में देखें

बेगूसराय में भी दिखा छात्रों का आंदोलन

छात्रों का आंदोलन पटना सहित पूरे बिहार में दिखने लगा है. बेगूसराय में हजारों की संख्या में छात्र एकजुट होकर पेपर लीक व धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते दिखे.

8 / 8
फुल स्क्रीन में देखें

वैशाली में AISF ने किया प्रदर्शन

वैशाली के महुआ में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन छात्र संगठन द्वारा विरोध मार्च निकाला गया.इस दौरान छात्र नेताओं ने दिल्ली और पटना में आंदोलनकारियों पर की गई लाठीचार्ज का विरोध जताया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nikhil Anurag

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >