NEET पेपर लीक : पटना में राजभवन मार्च के लिए निकले छात्रों पर पुलिस का लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे

Student Protest In Patna: पटना में जेपी गोलंबर के पास छात्रों ने जमकर प्रदर्शन किया. वे राजभवन मार्च के लिए निकले थे, लेकिन छात्रों का प्रदर्शन उग्र होता देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया. इस दौरान आंसू गैस के गोले दागे गए. साथ ही वॉटर कैनन का भी इस्तेमाल किया गया.

पटना से नितिश सिंह की रिपोर्ट

Student Protest In Patna: नीट पेपर लीक मामला, जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर पटना में बुधवार को छात्र राजभवन मार्च के लिए निकले. राजभवन मार्च में शामिल छात्रों के जेपी गोलंबर पहुंचते ही पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया. बैरिकेडिंग के पास छात्रों के पहुंचते ही पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज करते हुए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया.

सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन के नेतृत्व में हजारों की संख्या में एक जुट होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे. छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने उन्हें आगे बढ़ने से रोकने के लिए आंसू गैस के चार गोले दागे हैं. पुलिस प्रशासन की ओर से बल प्रयोग किए जाने के बाद भी बड़ी संख्या में छात्र राजभवन मार्च के लिए जुटे हुए हैं.

छात्रों ने क्या कहा?

राजभवन मार्च के शामिल छात्रों ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में भ्रष्टाचार और शिक्षा के निजीकरण के खिलाफ देश भर में चल रहे आंदोलन के समर्थन में आगे भी छात्रों का प्रदर्शन जारी रहेगा. दूसरी तरफ लाठीचार्ज और अफरातफरी के दौरान कई छात्रों के साथ ही मीडियाकर्मियों को भी चोटें आईं हैं.

पुलिस से हुई नोंकझोंक और फिर मामला बढ़ा

गांधी मैदान स्थित जेपी गोलंबर के पास छात्र संगठनों ने प्रतियोगिता परीक्षाओं में गड़बड़ी होने, दिल्ली के जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज का विरोध और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाने के लिए मार्च निकाला. इस दौरान जेपी गोलंबर पर पुलिस ने पहले से बैरिकेडिग कर रखी थी. छात्र सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राजभवन की ओर बढ़ने की कोशिश कर रहे थे. छात्रों ने बैरिकेड़िंग तोड़ कर आगे बढ़ने का प्रयास किया.

इस दौरान पुलिस से झड़प हो गई. भीड़ को बेकाबू होते देख पुलिस ने पहले वॉटर कैनन से पानी की बौछार की. इसके बावजूद जब छात्र पीछे नहीं हटे, तो पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हल्का लाठीचार्ज कर दिया. साथ ही आंसू गैस के गोले दागे. लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागते ही मौके पर भगदड़ मच गई और छात्र इधर-उधर भागने लगे. पुलिस ने छात्रों को खदेड़ दिया और इलाके को खाली करा लिया गया. करीब दो घंटे तक जेपी गोलंबर के पास अफरातफरी मची रही.

गांधी मैदान इलाके में लगा जाम

प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई के कारण पूरे गांधी मैदान और आसपास के इलाकों में घंटों यातायात बाधित रहा. राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. इसके कारण एग्जीविशन रोड, बाकरगंज और अन्य इलाके में जाम की समस्या हो गयी और वाहनों की लंबी लाइन लग गई.

Also Read: विधानसभा मॉनसून सत्र: सदन में तेजस्वी के गायब होने की चर्चा, बीजेपी MLA बोले- वे अमेरिका-ईरान युद्ध में मध्यस्थता करने गए


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >