रानीतालाब में भाजपा कार्यकर्ताओं की गाड़ियों पर पथराव,दो कारें क्षतिग्रस्त

हैबसपुर गांव में गुरुवार की शाम मतदाताओं से जनसंपर्क करने गये भाजपा कार्यकर्ताओं की गाड़ियों पर राजद समर्थकों ने पथराव कर दिया.

बिक्रम. रानीतालाब थाना क्षेत्र के हैबसपुर गांव में गुरुवार की शाम मतदाताओं से जनसंपर्क करने गये भाजपा कार्यकर्ताओं की गाड़ियों पर राजद समर्थकों ने पथराव कर दिया. इस दौरान दो कारों के शीशे टूट गए. इस घटना में कई भाजपा कार्यकर्ताओं को चोटें भी लगी हैं. उक्त घटना से संबंधित भाजपा के नंद किशोर शर्मा ने रानीतालाब थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है जिसमें 13 लोगों को नामजद व 40 अज्ञात लोगों द्वारा हमला किए जाने की शिकायत की है. नन्द किशोर शर्मा ने पुलिस को बताया कि वे भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हैबसपुर गांव में पार्टी उम्मीदवार रामकृपाल यादव के पक्ष में प्रचार के लिए थे. इसी दौरान हैबसपुर गांव निवासी के संजय यादव, गुड्डू यादव, अमर यादव, जितेन्द्र यादव, हरेंद्र कुमार आदि अन्य अज्ञात 40 लोगों के साथ उन लोगों पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया. इस दौरान कई लोगों को चोटें आयीं. थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस बल गांव में पहुंची, जहां से संबंधित लोग फरार थे. पालीगंज-2 के डीएसपी उमेश्वर चौधरी ने बताया कि कांड अंकित कर पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >